उमानाथ सिंह हायर सेकेण्डरी स्कूल में स्पोर्ट मीट का आयोजन

जौनपुर, संकल्प सवेरा। उमानाथ सिंह हायर सेकेण्डरी स्कूल महरूपुर में सोमवार को स्पोर्ट मीट 2025-26 को बच्चों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ तीसरे दिन की शुरुवात की। तीसरे दिन कक्षा-5 व 7 के बच्चों के खेलकूद का आयोजन हुआ। बच्चों के 100 मीटर दौड़ में (कक्षा-7) पहला स्थान हर्षित मिश्र व यथार्थ मिश्र ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के 100 मीटर रेस में सिद्धि सिंह ने पहला स्थान तथा प्राची यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा-5 के छात्रों ने चेस गेम में साकेत सिंह प्रथम स्थान पर रहे तथा विदित यदुवंशी दूसरे स्थान पर रहे। छात्राओं में आराध्या सिंह प्रथम स्थान पर रही। कक्षा 5 की छात्राओं ने रस्साकसी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आज के इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक इं० शिवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य डा० ब्रूनो डोमिनिक नजारेथ, उपप्रधानाचार्य श्री कृष्णा यादव जी मौजूद रहकर बच्चों का मनोबल बढ़ाते रहे। प्रतियोगिता में गिरिश्मा, अंजली क्रिष्णन, थारा, मनीष उपाध्याय, अवनीश कुमार सिंह, रजनीश सिंह प्रीति यादव, सत्येन्द्र भारती, सूर्यकान्त तिवारी आदि लगे रहे।













