सरदार पटेल नहीं होते तो अखण्ड भारत की कल्पना नहीं हो पाती: कृपाशंकर सिंह

* सरदार बल्लभ भाई पटेल के 150 वीं जयंती पर नौपेड़वा में निकली जन एकता पदयात्र
जौनपुर, संकल्प सवेरा ll प्रदेश सरकार के कैबिनेट ऊर्जा मंत्री एवं जनपद प्रभारी ए. के. शर्मा ने कहा कि आज अगर हमें सरदार पटेल के भारत को देखना है तो अपनी राजनैतिक सोच को बदलना होगा। पटेल जी ने राष्ट्रहित में जो कार्य किया है उसे हम आज भी गर्व से याद करतें है। मंत्री शर्मा बुधवार दोपहर बक्शा विकास खण्ड के लखनीपुर गांव स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल से सरदर बल्लभ भाई पटेल के 150 वीं जयंती के अवसर पर निकली जन एकता पदयात्रा की अगुआई करने के बाद नौपेड़वा बाजार होते हुए समापन स्थल गन्ना धर्मकांटा सलारपुर में अपने संबोधन के दौरान कही। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पटेल को सच्ची श्रंद्धाजलि तभी होगी जब हम उनके सपनों को साकार करने का प्रण लेंगे।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चुनाव में छोटे-छोटे बातों को भुलाना होगा तभी हम जनपद की विधानसभा का विकास कर सकतें है। उन्होंने गुजरात के डीएम रहते हुए कई किस्से सुनाते हुए कहा कि वह गांव जहां 1918 में पटेल के नेतृत्व में हुए सत्याग्रह आंदोलन हुआ था वहां के किसान आज भी उन्हें पूजते है।
पुर्व लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि सरदार पटेल नहीं होते तो अखण्ड भारत की कल्पना नहीं हो पाती उन्होंने रियासतों को जोड़कर समृद्ध भारत बनाया हम सभी को जिले के विकास के संबंध में मिल जुल कर काम करना है
मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि सरदार पटेल का एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना साकार करना है।

इस दौरान राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी, बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्र, एमएलसी वृजेश सिंह प्रिंशू, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, भाजपा महामंत्री सुनील तिवारी, विधानसभा संयोजक प्रबुद्ध कुमार दुबे आदि लोगों ने पदयात्रा में सम्मिलित हो सभा को संबोधित किया। संचालन जिला मंत्री सुशील मिश्र एवं आभार पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने जताया। इस दौरान प्रमुख लोगों में सुधाकर उपाध्याय, अमित मिश्रा, सुरेश सिंहानिया, आशीष सिंह आशू, नौपेड़वा मण्डल अध्यक्ष भूपेश सिंह, सुरेंद्र मिश्र,आशुतोष उपाध्याय, नीलेश पांडे,धर्मेंद्र उपाध्याय, अमरजीत मिश्र, विनोद तिवारी सहित जिलाधिकारी डॉ. दिनेशचंद्र, सीडीओ, एसपी डॉ. कौस्तुभ ,जिला विद्यालय निरीक्षक, डीपीआरओ,सहित जिले के समस्त अधिकारी गण मौजूद रहें। पदयात्रा में करीब श्रीनारायण सिन्हा इंटर कालेज, भोलानाथ मिश्र डिग्री कालेज, राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल सहित आधा दर्जन विद्यालयों जे छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।











