• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

UP में अप्रैल से जुलाई के बीच होंगे पंचायत चुनाव

Panchayat elections will be held in UP between April and July

Sankalp Savera by Sankalp Savera
November 6, 2025
in Jaunpur, Purvanchal News
0
जौनपुर में  प्रेम प्रपंच में युवती की गला रेतकर कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

यूपी में अप्रैल से जुलाई के बीच होंगे पंचायत चुनाव

संकल्प सवेरा।    प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अप्रैल से जुलाई, 2026 के बीच कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव तय समय पर कराने की पूरी तैयारी कर ली है। राज्य सरकार की ओर से जैसे ही एससी-एसटी के आरक्षण का निर्धारण कर वार्ड, ब्लॉक और जिला पंचायतें आरक्षित कर दी जाएंगी, आयोग चुनाव प्रक्रिया शुरू कर देगा। उधर, आयोग ने पंचायत चुनाव में चुनाव खर्च की सीमा बढ़ाई है। साथ ही, उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क और जमानत राशि भी बढ़ाई गई है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त राजप्रताप सिंह ने 4 नवंबर को यूपी के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों (जिलाधिकारियों) के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव तय समय पर कराए जाएंगे। इसलिए सभी डीएम भी अपने-अपने जिले में इसकी तैयारियां पूरी कर लें। उन्होंने मतदाता सूची में डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटवाने और पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने पर जोर दिया। जिन जिलों में मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम धीमा है, उन्हें खास हिदायत दी।
इससे पहले 2021 में 15 से 29 अप्रैल के बीच 4 चरणों में ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव कराए गए थे। लेकिन, कोरोना की दूसरी लहर उफान पर होने की वजह से कई मतदानकर्मियों की मौत हो गई थी। इसके चलते ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव टाल दिए गए थे। इन दोनों पदों के चुनाव 2-3 जुलाई, 2021 को कराए गए थे।

बैलेट पेपर बनवाने का काम शुरू

निर्वाचन आयोग ने बैलेट पेपर के लिए पेपर बनवाने का काम शुरू कर दिया है। इस बार 75 करोड़ से ज्यादा पेपर छपने हैं। निर्वाचन आयोग के अधिकारी बताते हैं कि बैलेट के लिए विशेष तरह का पेपर बनवाया जाता है। यह दो से तीन कलर में होता है। इसी पेपर पर बैलेट छपवाए जाएंगे।
चुनाव में प्रधान प्रत्याशी सवा लाख, ब्लॉक प्रमुख साढ़े तीन लाख खर्च कर सकेंगे

राज्य निर्वाचन आयोग ने 2021 के मुकाबले अगले पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों के चुनाव खर्च की सीमा में दोगुना तक बढ़ा दी है। हालांकि, वास्तविक चुनाव खर्च इससे कई सौ गुना तक ज्यादा होता है। साल-2021 में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा 4 लाख रुपए थी। अब उसे बढ़ाकर 7 लाख रुपए किया गया है।

वैसे यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए उम्मीदवार 10-10 करोड़ रुपए तक खर्च करते हैं। सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं। इसमें धनबल का उपयोग भी सबसे अधिक होता है।

जानकार बताते हैं, जिला पंचायत सदस्य को एक वोट के बदले 50 लाख से एक करोड़ रुपए तक भी मिल जाते हैं। बड़े जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार का चुनाव खर्च 10 से 15 करोड़ रुपए तक आता है। वहीं, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भी तीन से पांच करोड़ रुपए तक खर्च होते हैं। ग्राम प्रधान के चुनाव के लिए खर्च की सीमा 75 हजार से बढ़ाकर 1.25 लाख रुपए की गई है।

Previous Post

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने राकेश अहिर

Next Post

ज्ञान प्रकाश सिंह ने सीतापुर अस्पताल को मुहैया कराई कीमती मशीनें

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
ज्ञान प्रकाश सिंह ने सीतापुर अस्पताल को मुहैया कराई कीमती मशीनें

ज्ञान प्रकाश सिंह ने सीतापुर अस्पताल को मुहैया कराई कीमती मशीनें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

February 11, 2026
जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

February 11, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

February 11, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.