भोजपुरी विकास मंच व छठ पूजा समिति द्वारा हुआ छठ महोत्सव का भव्य आयोजन
गायक कलाकारों ने उपस्थित जन समूह को किया मंत्र मुग्ध
जौनपुर,संकल्प सवेरा। भोजपुरी विकास मंच एवं छठ पूजा समिति द्वारा शहर के भामा शाह नमामि गंगे गोमती घाट पर आयोजित दो दिवसीय छठ महोत्सव में सोमवार की शाम गायक कलाकारों के छठ गीतों से गोमती घाट गूंज उठा। छठ महोत्सव में अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान गुरुवार की शाम कलाकारों ने छठ और धार्मिक गीतों की शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया ।
मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह, जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ, समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह, प्रोफेसर आर एन त्रिपाठी व समाजसेवी अनुराग सिंह, ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर छठ महोत्सव का शुभारंभ किया तत्पश्चात देवी गीत गायक अवधेश पाठक, विवेक मिश्रा वरदान ,गुलाब राही, विकास रागी, राजेश तिवारी रत्न, राहुल पाठक और सविता पाठक, चिंटू सरगम, सविता गुंजन ने छठ गीतों की शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी दिनेश सिंह ने कहा सूर्योपासना का यह चार दिवसीय पर्व के चलते वातावरण पूर्णतः धार्मिक रंग में रंग गया है
जो आदिकाल से ही चला आ रहा है ।इसके पूर्व सभी कलाकारों को मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह के अतिरिक्त जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ , समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह व लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य आर एन त्रिपाठी, युवा समाजसेवी अनुराग सिंह, ने कलाकारों को माल्यार्पण के पश्चात स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
भोजपुरी विकास मंच की ओर से कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार सिंह, स्वच्छ गोमती अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता, सह संयोजक राहुल सिंह, विवेक मौर्य, भूपेंद्र सिंह, सुधांशु सिंह,संजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, डॉ नीलमणि सिंह, अजय सिंह मास्टर, राजकुमार रघुवंशी, आदित्य निकुंभ, आलोक गुप्ता, उर्वशी सिंह, बीना सिंह, शशिबाला सिंह आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत और स्मृति चिन्ह भेंट किया।
राहुल राही, विवेक मिश्र वरदान, अवधेश पाठक, आल्हा गायिका कुसुम लता , श्वेता- प्रियांशी , राहुल चंद्रा, आदि ने छठ गीतों की शानदार प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया । बांसुरी वादक परेश सिन्हा ने शानदार प्रस्तुति कर लोगों की वाह वाही बटोरी ।सभी कलाकारों और आयोजन मंडल के सदस्यों गौतम गुप्ता, राहुल सिंह , मनीष राय, राजू सिंह मास्टर, गोविंदा मिश्रा, नवीन सिंह, प्रतीक सिंह को अतिथियों द्वारा और भोजपुरी विकास मंच की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मीडिया प्रभारी पत्रकार आनंद सिंह,वंदेश सिंह महोत्सव के संचालक दीपक सिंह पत्रकार को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सहयोगी सद्भावना मंच के सदस्य शरद शुक्ला,राजकुमार रघुवंशी,सुरेश अस्थाना ,डा नीलमणि सिंह ,अजय सिंह ,आलोक गुप्ता ,रोहित सिंह भारद्वाज,संजय सिंह ,अनिमेष सिंह,राजवीर दुर्गवंशी,शरद शुक्ला,वीरेंद्र सिंह ,निखिल सिंह ,शुभम् तिवारी ,रजत सिंह ,आदित्य सिंह निकुम्भ,विनय सिंह ,अशोक कुमार ,आशीष सिंह दुर्गवंशी,प्रमोद सिंह आदि उपस्थित रहे ।













