शारदीय नवरात्रि डांडिया महोत्सव आयोजित
निहारिका ब्यूटी सैलून सीजन 9 में डांडिया पर महिलाएं व श्रद्धालु जम कर झूमें
शाहगंज ,संकल्प सवेरा/ जौनपुर नगर में नवरात्रि के पर्व पर डांडिया-गरबा के रंग में पूरा पांडाल रंग गया है। लक्ष्मी नारायण वाटिका हनुमान गढ़ी सरकार प्रांगण में सीजन 9 द्वारा आयोजित शारदीय नवरात्रि डांडिया महोत्सव में डांडिया पर महिलाएं व श्रद्धालु झूमते व डांडिया नृत्य कर मां दुर्गा की आराधना किया। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह और डा वेद प्रकाश सिंह, ओम प्रकाश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, गीता जायसवाल रहीं। विशिष्ट अतिथि बुलबुल अग्रहरि, आशा गुप्ता, मुन्नी जायसवाल आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया।
सर्वप्रथम परी सोनी ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया। तंदुपरांत महोत्सव के दौरान समिति पदाधिकारी के अलावा समाज की बहनें एवं नन्हीं परियों ने नवरात्र के प्रसिद्ध भजनो के अलावा पारंपरिक गीतों पर जमकर डांडिया खेली और गरबा किया। कार्यक्रम में कलाकारों ने दुर्गा मां के स्वरुप में सभी को आशीवार्द दिया। मौके पर समिति की आयोजक खुशबू जायसवाल ने कहा कि नवरात्रि शक्ति, भक्ति और आनंद का पर्व है। यह हमें माता दुर्गा की उपासना करने के साथ हीं समाज में एकता प्रेम और उत्साह फैलाने का अवसर प्रदान करता है। वही आयोजक ऋषिराज जायसवाल ने कहा कि डांडिया केवल एक नृत्य ही नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृती, परंपरा और आनंद का प्रतीक भी है। कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का आयोजक समिति ने सभी एक-एक अतिथियों का आभार प्रकट किया। संचालक रविकांत जायसवाल, ऋतु अग्रहरि, सुशील सेठ बागी ने किया। जौनपुर से आये लायंस डा शितिज शर्मा ने कार्यक्रम की सरहाना करते हुए लायंस क्लब शाहगंज खुशबू की अध्यक्ष खुशबू जायसवाल को बधाई दी और लायंस क्लब में आपका परचम ऐसे ही लहराता रहे। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक गहना कोठी विवेक सेठ और को प्रायोजक भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल,
डा एस एल गुप्ता, शीतल प्रसाद अग्रवाल, दिनेश मोदनवाल, वाशु अग्रहरि , डा तारीख़ शेख, संजय सोनी, अरविंद अग्रहरि, आराधना अग्रवाल, डॉली किन्नर, स्वर्णिमा जायसवाल, आकाश गुप्ता, बिट्टू किन्नर, बैजनाथ अग्रहरि, अश्वनी अग्रहरि थे। प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक सलमान शेख और ज्योति श्रीवास्तव रहीं। कार्यक्रम का समापन खुशबू जयसवाल ने आभार व्यक्त कर किया।