• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

सेवारत शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता से करे मुक्त: अमित सिंह

TET free of compulsory teachers:

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 19, 2025
in Jaunpur
0
सेवारत शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता से करे मुक्त: अमित सिंह
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ कलेक्ट्रेट में उमड़ा शिक्षकों का हुजूम, दिखाई ताकत

सेवारत शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता से करे मुक्त: अमित सिंह

टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर देशव्यापी आंदोलन के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में शिक्षकों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन।

प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन ।

जौनपुर,संकल्प सवेरा !अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व प्रांतीय संयुक्त मंत्री अमित सिंह के नेतृत्व में सेवारत शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का हुजूम उमड़ पड़ा। अपनी मांगों को लेकर भारी संख्या में उमड़े शिक्षकों ने अपनी ताकत का एहसास कराते हुए परिसर में जमकर नारेबाजी की। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के सम्बंध में केंद्र सरकार के हस्तक्षेप करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री व केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पहले से ही तय कार्यक्रम के तहत दिन में दो बजे से ही शिक्षकों का जमावड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते कलेक्ट्रेट परिसर शिक्षकों के हुजूम से खचाखच भर गया। परिसर में ही आयोजित सभा को संबोधित करते हुए
जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि इस आदेश के आने के बाद शिक्षक समाज अत्यंत ही तनाव ग्रस्त एवं भयभीत है। यह अत्यंत ही निराशा जनक है की जो शिक्षक पिछले बीस से पच्चीस वर्षों से पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ अपनी सेवा दे रहा है आज अचानक से उसको कहा जाता है कि आप दो वर्ष के अंतर्गत शिक्षक पात्रता पास करिए अन्यथा आपकी सेवा को समाप्त कर दिया जाएगा। यह आदेश अव्यवहारिक असंवेदनशील एवं अन्यायपूर्ण है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 56 वर्ष की उम्र में एक शिक्षक को कहा जाता है कि अब आप प्रतियोगी परीक्षा पास करके अपनी योग्यता को साबित करें अन्यथा आपकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी जो कि किसी भी तरीके से उचित नहीं ठहराया जा सकता। जबकि जब भी शिक्षक भर्ती हुई है उस समय शिक्षक भर्ती की जो अहर्ताएं एवं परीक्षाएं थी सभी अभ्यर्थियों ने उस अर्हता को पूरा करते हुए उस परीक्षा को पास कर अपनी योग्यता को साबित करते हुए शिक्षक के रूप में चयनित होकर अपनी सेवा प्रारंभ की है। इसलिए आज उन शिक्षकों को फिर से शिक्षक अहर्यता पास करने का आदेश अन्यायपूर्ण है।
श्री सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार और एनसीटीई द्वारा 2017 का आरटीई एक्ट संसोधन शिक्षकों के साथ छल है। सबसे प्रमुख बात यह है कि जिस संसोधन को आधार बनाकर सेवारत शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता को थोपा जा रहा उस संसोधन को शिक्षकों से ही छुपाकर रखा गया था।
उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर इस राष्ट्रव्यापी ज्ञापन के माध्यम से हम देश के माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री जी से लाखों लाख शिक्षकों की तरफ से यह मांग करते हैं कि वह सर्वोच्च न्यायालय के एक सितंबर के निर्णय में हस्तक्षेप करते हुए शिक्षकों के साथ न्याय करें एवं आवश्यकता अनुरूप आरटीई एक्ट 2017 के संशोधन को वापस लेकर 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता से मुक्त करें।
सभा संबोधन के बाद जिलाध्यक्ष के निर्देश पर शिक्षकों ने काला कानून वापस लो, शिक्षक शोषण बंद करो, टीईटी अनिवार्यता वापस लो व शिक्षकों की यही गुहार, रोजी रोटी पर न हो प्रहार सहित नारे के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन कार्यक्रम को माध्यमिक शिक्षक संघ के संरक्षक रमेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश टोनी, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, संतोष तिवारी, डॉ मनीष सोमवंशी, माध्यमिक शिक्षक संघ के नरसिंह बहादुर सिंह , सुधाकर सिंह प्रमोद सिंह, अटेवा के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह, इंदु यादव, डॉ.यामिनी, टीएसटीसी के जिलाध्यक्ष अरविंद यादव इत्यादि लोगो ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री सतीश पाठक ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश सिंह, अर्चना सिंह अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ),जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव,जिला संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह,जिला उपाध्यक्ष दिवाकर चौहान,मृत्युंजय सिंह,अतुल सिंह,राजेश सिंह,संतोष सिंह बघेल, डॉ अनुज जिला संगठन मंत्री डॉ शैलेश , विशाल सिंह,राम सिंह राव, प्रवीण सिंह,सुजीत सोनकर,प्रचार मंत्री मनोज सिंह,संतोष बिंद सुनील प्रजापति, ब्लाक अध्यक्ष/मंत्री अजय सिंह राजीव मणि सुधाकर सिंह, निशाकान्त, सरोज सिंह,सजल सिंह, संजय मिश्रा, जय प्रकाश, डॉ गिरीश सिंह, प्रदीप सूर्या प्रवीन सिंह, अमर बहादुर गिरीश सिंह,राजीव उपाध्याय, राजीव लोहिया, अजित सिंह, भूपेश सिंह जितेंद्र कुमार, रोहित सिंह,मुन्ना लाल यादव,उमेन्द्र सिंह,धनंजय मिश्र,अरविंद गिरी,अरविंद,धर्मेंद्र सिंह,सत्यप्रकाश सिंह,नीतीश सिंह,धीरज कश्यप , संजय सिंह संतोष आनंद प्रवीण सिंह राम कृपाल यादव,स्वतंत्र कुमार, राजन सिंह,अमित अस्थाना,संतोष सिंह,भूपेंद्र सिंह,नवीन सिंह,सर्वेश सिंह,अमित मिश्रा,विवेक सिंह, राकेश सिंह, सर्वजीत,सतीश मौर्य, अनुज सिंह,उपेंद्र धनंजय मिश्र अनिल गौतम, अखिलेश, विनोद भंडारी, दसरथ राम, डॉ वीरेंद्र यादव, अशोक सोनकर मंजू पांडे, शोभावती, प्रतिभा, कमलेश, रीता, सविता, ममता, बिन्नी, प्रीति मौर्या, सौम्या, स्वेता, रश्मि त्रिपाठी, अर्चना सिंह,अफ़साना बानो, रेखा यादव, मीरा, प्रीति सिंह, अवंतिका, ज्योति, बबिता, नीतू, सीमा, सरिता महेंद्र, निरुपमा, नीलम, ममता श्रीवास्तव, अंकिता, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

डिजिटल दुनिया में सतर्क रहे, सुरक्षित रहे: चित्रा

Next Post

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान में क्षय रोगियों को बांटी पोषण  की पोटली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभा निखरती है -डॉ. सुषमा पटेल

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभा निखरती है -डॉ. सुषमा पटेल

March 29, 2026
संगीत संध्या ‘उमंग’ में सुरों की छटा बिखरी, कलाकारों ने बांधा समां

संगीत संध्या ‘उमंग’ में सुरों की छटा बिखरी, कलाकारों ने बांधा समां

March 29, 2026
महाराजा निषाद राज जयंती पर भव्य आयोजन, मातृशक्ति का हुआ सम्मान

महाराजा निषाद राज जयंती पर भव्य आयोजन, मातृशक्ति का हुआ सम्मान

March 26, 2026
बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ आज गंगा आरती में शामिल होंगे कृपाशंकर सिंह

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ आज गंगा आरती में शामिल होंगे कृपाशंकर सिंह

March 26, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभा निखरती है -डॉ. सुषमा पटेल

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभा निखरती है -डॉ. सुषमा पटेल

March 29, 2026
संगीत संध्या ‘उमंग’ में सुरों की छटा बिखरी, कलाकारों ने बांधा समां

संगीत संध्या ‘उमंग’ में सुरों की छटा बिखरी, कलाकारों ने बांधा समां

March 29, 2026
महाराजा निषाद राज जयंती पर भव्य आयोजन, मातृशक्ति का हुआ सम्मान

महाराजा निषाद राज जयंती पर भव्य आयोजन, मातृशक्ति का हुआ सम्मान

March 26, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभा निखरती है -डॉ. सुषमा पटेल

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभा निखरती है -डॉ. सुषमा पटेल

March 29, 2026
संगीत संध्या ‘उमंग’ में सुरों की छटा बिखरी, कलाकारों ने बांधा समां

संगीत संध्या ‘उमंग’ में सुरों की छटा बिखरी, कलाकारों ने बांधा समां

March 29, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.