• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

सांसद प्रिया सरोज ने आकाश यादव की मदद के लिए आगे आईं

MP Priya Saroj came forward to help Akash Yadav

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 6, 2025
in Jaunpur
0
सांसद प्रिया सरोज ने आकाश यादव की मदद के लिए आगे आईं
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

सांसद प्रिया सरोज ने आकाश यादव की मदद के लिए आगे आईं

जौनपुर के केराकत में विगत दिनों खुज्झी मोड पर एक सड़क दुर्घटना में आकाश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें वाराणसी के हेरिटेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनके दोनों पैर टूट गए हैं और कई बार ऑपरेशन करना होगा।

मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज और केराकत के विधायक तूफानी सरोज आकाश को देखने अस्पताल गए और डॉक्टर से बात की। सांसद प्रिया सरोज ने डॉक्टर से कहा कि आकाश के इलाज के लिए जितना भी खर्च होगा, वह वहन करेंगी।

*मदद के लिए आगे आईं सांसद प्रिया सरोज*

सांसद प्रिया सरोज ने अपने आवास पर आकाश के पिता देवेंद्र यादव को बुलाकर 3 लाख 50 हजार रुपये नगद दिलवाए। इस मदद से आकाश के परिवार को काफी राहत मिली है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और इलाज के लिए पैसे जुटाने में परेशानी हो रही थी।

आकाश के पिता देवेंद्र यादव ने सांसद प्रिया सरोज और विधायक तूफानी सरोज का आभार जताया और कहा, “इस परिस्थिति में नगद पैसे की जरूरत पड़ती रहती है। हम लोग कमजोर और गरीब व्यक्ति हैं। लगातार नगद पैसा जुटाने में काफी दिक्कत हो रही थी और परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आज सांसद जी द्वारा जिस प्रकार हमको एक बड़ा नगद सहयोग दिलाया गया, निश्चित रूप से हमको एक जीने की आशा हो गई और हमारे बच्चे का इलाज हो पाएगा।”

*आवास पर मौजूद रहे प्रमुख लोग*

सांसद प्रिया सरोज के आवास पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें प्रमुख रूप से केराकत विधायक तूफानी सरोज, डाॅ. अवधनाथ पाल, नीरज पहलवान, भगवती सरोज, बच्चूलाल यादव, पवन मंडल और अजीत यादव आदि लोग मौजूद रहे। सांसद प्रिया सरोज ने बताया कि आकाश का एक्सीडेंट हो गया था, जिसे वह देखने गई थीं। उन्होंने आगे कहा, “हम मौके पर डॉक्टरों की टीम द्वारा जो खर्चा बताया गया था, हमने सहयोगी भगवती सरोज से दिलवाया। आगे भी जो सहयोग होगा, किया जाएगा।”

Previous Post

सौरभ श्रीवास्तव विधायक वाराणसी का जौनपुर आगमन कल

Next Post

जौनपुर के मडियाहूं में सांप के काटने से दादी-पोती की मौत

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
जौनपुर के मडियाहूं में सांप के काटने से दादी-पोती की मौत

जौनपुर के मडियाहूं में सांप के काटने से दादी-पोती की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

आशीष पाठक अमृत के भजनों पर झूमी मातृशक्तियाँ

आशीष पाठक अमृत के भजनों पर झूमी मातृशक्तियाँ

October 14, 2026
संकल्प सवेरा ने एक साल में 3 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। 🎉

दो सिपाही समेत 6 लोगों पर वाद दर्ज उपजिलाधिकारी मछली शहर को कोर्ट ने दिया प्रारंभिक जांच करने का दिया आदेश

October 13, 2026
मिशन शक्ति के तहत छात्रा बनी एक दिन की सीओ, सुनी फरियादियों की समस्याएं

मिशन शक्ति के तहत छात्रा बनी एक दिन की सीओ, सुनी फरियादियों की समस्याएं

October 13, 2026
डायनामिक प्रोग्रामिंग से समस्याएं बनती हैं आसान : डॉ. कल्पना जौहरी

डायनामिक प्रोग्रामिंग से समस्याएं बनती हैं आसान : डॉ. कल्पना जौहरी

October 13, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

1
आशीष पाठक अमृत के भजनों पर झूमी मातृशक्तियाँ

आशीष पाठक अमृत के भजनों पर झूमी मातृशक्तियाँ

October 14, 2026
संकल्प सवेरा ने एक साल में 3 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। 🎉

दो सिपाही समेत 6 लोगों पर वाद दर्ज उपजिलाधिकारी मछली शहर को कोर्ट ने दिया प्रारंभिक जांच करने का दिया आदेश

October 13, 2026
मिशन शक्ति के तहत छात्रा बनी एक दिन की सीओ, सुनी फरियादियों की समस्याएं

मिशन शक्ति के तहत छात्रा बनी एक दिन की सीओ, सुनी फरियादियों की समस्याएं

October 13, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

आशीष पाठक अमृत के भजनों पर झूमी मातृशक्तियाँ

आशीष पाठक अमृत के भजनों पर झूमी मातृशक्तियाँ

October 14, 2026
संकल्प सवेरा ने एक साल में 3 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। 🎉

दो सिपाही समेत 6 लोगों पर वाद दर्ज उपजिलाधिकारी मछली शहर को कोर्ट ने दिया प्रारंभिक जांच करने का दिया आदेश

October 13, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.