• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

सीपीआर आकस्मिक हृदयाघात में जीवन रक्षक : डॉ शिव शक्ति

CPR life saving in accidental heart attack:Dr. Shiv Shakti

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 18, 2025
in Jaunpur, Purvanchal News
0
सीपीआर आकस्मिक हृदयाघात में जीवन रक्षक : डॉ शिव शक्ति
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

सीपीआर आकस्मिक हृदयाघात में जीवन रक्षक : डॉ शिव शक्ति
सीपीआर प्रशिक्षण समय की मांग: प्रो वंदना सिंह
पीयू में सीपीआर प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

जौनपुर,संकल्प सवेरा। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में हृदयाघात से होने वाली आकस्मिक मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय एवं मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक और वाराणसी के राजकीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने मानव शरीर की डमी पर सीपीआर की लाइव डेमो देकर बताया कि कैसे अचानक हृदयगति रुकने (कार्डियक अरेस्ट) की स्थिति में यह तकनीक किसी व्यक्ति की जान बचा सकती है। उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि कार्डियक अरेस्ट में मरीज़ का पहला तीन मिनट “गोल्डन टाइम” होता है। यदि इस समय के भीतर सही प्रक्रिया से सीपीआर दिया जाए, तो मरीज़ की जान बचाई जा सकती है।

प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की सांसें और धड़कन रुक जाती हैं, तो सबसे पहले उसे किसी समतल और कठोर सतह पर लिटाया जाता है। प्राथमिक उपचारकर्ता उसके सिर के पास घुटनों के बल बैठता है और उसकी नाक और मुंह की जांच करता है। इसके बाद अपने दोनों हाथों को छाती के बीच में रखकर एक मिनट में लगभग 100-120 बार जोर से प्रेस करना होता है। हर 30 प्रेस के बाद दो बार मुंह से सांस दी जाती है — जिसे “रेस्क्यू ब्रीदिंग” कहते हैं। यह प्रक्रिया तब तक दोहराई जाती है जब तक पेशेवर मेडिकल सहायता नहीं मिल जाती या मरीज़ में चेतना नहीं लौटती। उन्होंने कहा कि सीपीआर आम नागरिक, छात्र, शिक्षक, पुलिसकर्मी, कर्मचारी हर किसी को सिखाना जरूरी है।
अध्यक्षता कर रही विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि “यह प्रशिक्षण न केवल एक तकनीकी ज्ञान है, बल्कि जीवन बचाने की शक्ति है। हम इसे हर एक शिक्षक, विद्यार्थी, अधिकारी और कर्मचारी तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।”
इस अवसर पर उमानाथ सिंह चिकित्सा महाविद्यालय के डॉ. अरविंद पटेल ने सीपीआर पर उद्बोधन उपस्थिति प्रतिभागियों की सीपीआर से सम्बंधित जिज्ञासाओं का समाधान किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने कहा कि सीपीआर एक बेसिक लाइफ स्किल है जिसे सभी को जानना चाहिए। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो प्रमोद कुमार यादव ने बताया गया कि प्रतिवर्ष लाखों लोग हृदयाघात के कारण अपनी जान गंवाते हैं, जबकि समय रहते सही ढंग से सीपीआर देने पर जीवन बचाया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ मनोज पांडे ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो अजय प्रताप सिंह ने किया।

Previous Post

यूपी के हितेश विश्वकर्मा ने तैयार किया नए कलेवर में हनुमान चालीसा

Next Post

जौनपुर में शुरू हुआ सात दिवसीय फायर वालेंटियर्स प्रशिक्षण

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
जौनपुर में शुरू हुआ सात दिवसीय फायर वालेंटियर्स प्रशिक्षण

जौनपुर में शुरू हुआ सात दिवसीय फायर वालेंटियर्स प्रशिक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

सावधान देश में फासिस्टवाद अंगड़ाई ले रहा है?:वशिष्ठ नारायण सिंह

सावधान देश में फासिस्टवाद अंगड़ाई ले रहा है?:वशिष्ठ नारायण सिंह

May 20, 2026
हर कार्यकर्ता को वैचारिक रूप से निखारने का माध्यम है प्रशिक्षण वर्ग: अजीत प्रजापति

हर कार्यकर्ता को वैचारिक रूप से निखारने का माध्यम है प्रशिक्षण वर्ग: अजीत प्रजापति

May 20, 2026
बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन, कृपाशंकर सिंह ने किया शुभारंभ

बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन, कृपाशंकर सिंह ने किया शुभारंभ

May 19, 2026
हीट वेव (लू) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मेडिकल कालेज, जौनपुर में संगोष्ठी का आयोजन

हीट वेव (लू) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मेडिकल कालेज, जौनपुर में संगोष्ठी का आयोजन

May 19, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
सावधान देश में फासिस्टवाद अंगड़ाई ले रहा है?:वशिष्ठ नारायण सिंह

सावधान देश में फासिस्टवाद अंगड़ाई ले रहा है?:वशिष्ठ नारायण सिंह

May 20, 2026
हर कार्यकर्ता को वैचारिक रूप से निखारने का माध्यम है प्रशिक्षण वर्ग: अजीत प्रजापति

हर कार्यकर्ता को वैचारिक रूप से निखारने का माध्यम है प्रशिक्षण वर्ग: अजीत प्रजापति

May 20, 2026
बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन, कृपाशंकर सिंह ने किया शुभारंभ

बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन, कृपाशंकर सिंह ने किया शुभारंभ

May 19, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

सावधान देश में फासिस्टवाद अंगड़ाई ले रहा है?:वशिष्ठ नारायण सिंह

सावधान देश में फासिस्टवाद अंगड़ाई ले रहा है?:वशिष्ठ नारायण सिंह

May 20, 2026
हर कार्यकर्ता को वैचारिक रूप से निखारने का माध्यम है प्रशिक्षण वर्ग: अजीत प्रजापति

हर कार्यकर्ता को वैचारिक रूप से निखारने का माध्यम है प्रशिक्षण वर्ग: अजीत प्रजापति

May 20, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.