तिरंगा यात्रा से भक्तिमय हुआ बेलवा बाज़ार
संकल्प सवेरा,मड़ियाहूं (जौनपुर)भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बेलवा बाजार में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बी पी सरोज ने कहां कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम लोगों अपने देश के बीर शहीदों और सेना के जवानों के प्रति सम्मान और श्रद्धा का भाव प्रकट करते है।
अभी हाल में ही आपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमारे देश के बीर सैनिकों ने पाकिस्तान के आंतकी अड्डे और सैन्य ठीकानो को तहस नहस कर दिया, इसलिए यह स्वतंत्रता दिवस देश वासियों के लिए और भी खास है और हमारे सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए और उनको सम्मान देने के लिए इस तरह तिरंगा यात्रा का आयोजन बहुत ही सराहनीय और सुन्दर कार्य है।इसके पूर्व बेलवा बाजार के भोलानाथ शांति निकेतन इंटर कालेज से तिरंगा यात्रा भारत माता की जय और हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ प्रारंभ होकर बाबा पाताल नाथ धाम शिवपुर में जाकर समाप्त हो गयी।इस अवसर पर भाजपा नेता पं राज कृष्ण शर्मा, मंडल अध्यक्ष जगदीश चौहान,
डा आर बी चौहान,संजय चौरसिया प्रधान,सौतोष गिरी प्रधान,संजीव गुप्ता,के पी,सतीश सिंह,पिंटू गुप्ता,संजय पाठक, नामवर सरोज,बिनोद यादव, मनोज सरोज , सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित थे।