अजय कुमार सिंह का निधन, आंख और शरीर का किया “दान”
जौनपुर,संकल्प सवेरा। राज कॉलेज के सेवा निवृत प्राध्यापक उम्र लगभग 85 वर्ष का निधन गुरुवार की रात आठ बजे हो गया। स्वर्गीय अजय रासमंडल के रहने वाले थे और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू रामेश्वर प्रसाद सिंह के पुत्र थे। बताते चले कि अजय कुमार सिंह ने अपने शरीर और आंख का दान कर दिया। आंख जिला अस्पताल को दान किए और शरीर बीएचयू को दान कर दिया ताकि मेडिकल के छात्रों को इसका लाभ मिल सके। उनके निधन से शोक की लहर है। उनके पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि देने वालो का ताता लगा रहा।