• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

मर्जर आदेश वापसी तक संघर्ष रहेगा जारी – अमित सिंह

Conflict will continue till the withdrawal of merger orders -Amit Singh

Sankalp Savera by Sankalp Savera
June 27, 2025
in Jaunpur, Purvanchal News
0
मर्जर आदेश वापसी तक संघर्ष रहेगा जारी – अमित सिंह
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

मर्जर आदेश वापसी तक संघर्ष रहेगा जारी – अमित सिंह

मर्जर के खिलाफ शिक्षकों ने भरी जोरदार हुंकार।

ज्ञापन कार्यक्रम में दिखी शिक्षकों की जबरदस्त भीड़ एवं आक्रोश, कलेक्ट्रेट परिसर में उमड़ी भीड़ रही चर्चा का विषय।

जौनपुर,संकल्प सवेरा।परिषदीय विद्यालय में चल रहे मर्जर के खिलाफ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिला अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में हजारों शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी न्यायिक गरिमा जायसवाल को सौंपा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा परिषदीय विद्यालयों में कम छात्र संख्या को आधार बनाकर पेयरिंग/मर्जर किए जाने की कार्यवाही गतिमान है जो कि शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 एवं बाल अधिकार के सर्वथा विपरीत एवं विधि विरुद्ध है। शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 में प्रावधानित है कि प्रत्येक बच्चे के घर के एक किलोमीटर की परिधि व 300 की आबादी पर प्राथमिक विद्यालय और 3 किलोमीटर की परिधि व 800 की आबादी पर उच्च प्राथमिक विद्यालयो की स्थापना होगी। इसी के अनुरूप पूरे प्रदेश में विद्यालयों की स्थापना की गई है । विद्यालय में बच्चों के घटने का जिम्मेदार विभाग स्वयं है,

जिसका मुख्य कारण परिषदीय विद्यालयों के निकट ही निजी विद्यालयों को नियम/मानक विरुद्ध मान्यता देना,गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों का निर्बाध गति से चलते रहना व विभिन्न शिक्षक भर्तियों के दौरान विद्यालयो में शिक्षकों का असमान वितरण करना, शिक्षक विहीन विद्यालयों में पिछले कई वर्षों से स्थाई शिक्षकों की नियुक्ति न हो पाना,शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य कराना आदि। पिछले कई वर्षों में नित नए प्रयोगों के चलते बेसिक शिक्षा को प्रयोगशाला बना देने से ऐसी स्थितियां उत्पन्न हुई हैं। कतिपय विद्यालयों की यह छात्र संख्या एक दिन में नहीं घटी है। इन्हीं सब कारणों से धीरे-धीरे करके कुछ जगहों पर छात्र संख्या में कमी आई है जिसके लिए शिक्षक दोषी नहीं है। शिक्षक अपने स्तर से गांव में जाकर अभिभावकों और बच्चों से संपर्क करके उन्हें विद्यालयों तक लाते हैं।पेयरिंग/मर्जर के कारण जब यह विद्यालय बच्चों के घर से दूर हो जाएंगे तो ना तो शिक्षक प्रत्येक मजरे में जा पाएगा और ना ही सभी बच्चे दूर के विद्यालयों में पढ़ने जा पाएंगे। गांव और गरीबों के बच्चों की शिक्षा का मुख्य केन्द्र उनके घर के निकट स्थित यही परिषदीय विद्यालय हैं।अगर इन विद्यालयों को पेयरिंग/मर्जर करके दूसरे विद्यालयों में शिफ्ट कर दिया गया तो प्राथमिक शिक्षा इन छोटे-छोटे बच्चों से दूर हो जाएगी और भौगोलिक परिस्थितियों के कारण छोटे छोटे बच्चों खास कर बच्चियों के लिए प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करना दुष्कर हो जाएगा।जिससे ड्रॉप आउट और विद्यालय छोड़ने वालों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि होने से एक भयावह स्थिति उत्पन्न होगी जो प्रत्येक बच्चे के शिक्षा प्राप्त करने के मौलिक अधिकार एवं शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 की मूल भावना के विपरीत होगी।शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है और विद्यालय दूर होने से शिक्षा ग्रहण करने पर निश्चित रूप से असर पड़ेगा।

1- अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा के शासनादेश दिनांक 16 जून 2025 को निरस्त करते हुए शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के अनुरूप स्थापित किसी भी परिषदीय विद्यालय में कम छात्र संख्या को आधार बनाकर पेयरिंग/मर्जर करने की कार्यवाही तत्काल रद्द/निरस्त की जाय।
2- सभी परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या के अनुरूप शिक्षकों की तैनाती की जाय।
3-प्रत्येक परिषदीय विद्यालय में अनिवार्य रूप से प्रधानाध्यापक की तैनाती की जाय।
4-शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य न लेकर सिर्फ उन्हें शिक्षण कार्य करने दिया जाय।
5- परिषदीय विद्यालयों के एक किलोमीटर की परिधि में दिए गए सभी मान्यता प्रकरणों की जांच कराकर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाय तथा अभियान चलाकर ऐसे नियम/मानक विरुद्ध स्कूलों को दी गई मान्यता को प्रत्याहरित करने की कार्यवाही की जाय।
6-अनाधिकृत रूप से संचालित गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को प्रत्येक दशा में बंद कराया जाय।
7- छात्रों का आधार और जन्म प्रमाण पत्र बनावाने की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाय।
ज्ञापन देने से पूर्व जिलाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में हजारों शिक्षकों की उपस्थिति में मर्जर आदेश के खिलाफ तख्ती बैनर हाथ मे लेकर गगनभेदी नारों के साथ पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में का परिक्रमण किया।
कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, जिलाध्यक्ष चंदन सिंह, जिलाध्यक्ष अरुण सिंह, जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष सुजीत सिंह महिला अध्यक्ष अर्चना सिंह, जिला संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश सिंह, उपाध्यक्ष संतोष बघेल पू. विश्वविद्यालय महामंत्री रमेश यादव, जिला उपाध्यक्ष संतोष बघेल, कोषाध्यक्ष रोहित यादव इत्यादि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह टोनी ने किया।

इस अवसर पर कर्मचारी संघ के जिला मंत्री सुरेंद्र चौधरी अटेवा महामंत्री इंदु प्रकाश यादव जिलामंत्री मनीष सोमवंशी जिला उपाध्यक्ष दिवाकर चौहान,मृत्युंजय सिंह,अतुल सिंह,राजेश सिंह टोनी,संतोष सिंह बघेल,अजय सिंह राजीव मणि त्रिपाठी, जिला संगठन मंत्री विशाल सिंह,राम सिंह राव, प्रवीण सिंह,सुजीत सोनकर,प्रचार मंत्री मनोज सिंह,संतोष बिंद ब्लाक अध्यक्ष/मंत्री सरोज सिंह,भूपेश सिंह संतोष सिंह सजल सिंह,प्रवीन सिंह,गिरीश सिंह,अजित सिंह,रोहित सिंह,मुन्ना लाल यादव,उमेन्द्र सिंह,धनंजय मिश्र,अरविंद गिरी,अरविंद,धर्मेंद्र सिंह,सत्यप्रकाश सिंह,नीतीश सिंह,राम कृपाल यादव,प्रदीप सूर्या,स्वतंत्र कुमार, राजन सिंह , प्रवीण सिंह, शैलेश सिंह, राजीव लोहिया सुनील प्रजापति अमर बहादुर यादव अमित अस्थाना,संतोष उपाध्याय,भूपेंद्र सिंह,नवीन सिंह,सर्वेश सिंह,अमित मिश्रा,विवेक सिंह, महेंद्र मिश्र ,अनुज कुमार सिंह, ममता गुप्ता, आराधना मधु प्रियंका दसरथ गजाला, बन्दना सरकार कविता सौम्या सिंह यामिनी सिंह अंजली राय रेखा चौहान रेनू मिश्रा महेंद्र गुप्ता विवेक कुमार उपेंद्र इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह का हुआ स्वागत

Next Post

जौनपुर में लेखपाल,अरेंजर और चपरासी सहित सात लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए – प्रतिमा वर्मा

जौनपुर में लेखपाल,अरेंजर और चपरासी सहित सात लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन का मंदिर होता है: कृपाशंकर सिंह

विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन का मंदिर होता है: कृपाशंकर सिंह

July 11, 2026
राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

July 10, 2026
तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

July 10, 2026
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नगर पालिका ने शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नगर पालिका ने शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान

July 10, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन का मंदिर होता है: कृपाशंकर सिंह

विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन का मंदिर होता है: कृपाशंकर सिंह

July 11, 2026
राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

July 10, 2026
तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

July 10, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन का मंदिर होता है: कृपाशंकर सिंह

विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन का मंदिर होता है: कृपाशंकर सिंह

July 11, 2026
राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

July 10, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.