दिव्यांशी दिव्यांश का राष्ट्रीय सब जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता में चयन
सरायख्वाजा,संकल्प सवेरा। इंदिरा गांधी स्टेडियम के सब जूनियर राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में भाई बहनों का चयन हुआ है । यह प्रतियोगिता में 27 मार्च से 30 मार्च तक उड़ीसा के कटक में आयोजित होगी ।जिले से भाई बहन के चयन पर लोगों ने खुशी जाहिर की है ।
उड़ीसा के कटक में होने वाली सब जूनियर राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए जौनपुर जिले से दिव्यांश और दिव्यांशी भाई बहनों का चयन हुआ है । 27 मार्च से लेकर 30 मार्च तक इसमें हिस्सा लेंगे। प्रदेश स्तरीय टीम में खिलाड़ियों का चयन विगत 1 जनवरी 2025 को लखनऊ में आयोजित चयन ट्रायल खेल में खिलाड़ियों का चयन किया गया था। तलवारबाजी प्रतियोगिता के निर्णायक राजकुमार यादव के नेतृत्व में दोनों खिलाड़ी प्रशिक्षित हुए । दोनों भाई बहन सेंट जॉन स्कूल सिददीकपुर के छात्र है। सिददीकपुर पिता चंद्रजीत यादव पेसे से शिक्षक हैं।उन्हे बेटा बेटी के चयन पर लोगों ने बधाई दी ।
दोनों खिलाड़ियों को चयन पर खेल मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने भाई बहन के साथ उनके प्रशिक्षक को भी शुभकामनाएं दी।













