पूर्वांचल केंद्रीय विश्वविद्यालय बना तो हर गांव होगा माधवपट्टी– कृपाशंकर सिंह
बलदेव कान्वेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में पहुंचे गणमान्य
बदलापुर,संकल्प सवेरा। शिक्षा का विस्तृत क्षेत्र होता है। उसके स्तर को ऊंचा कर के समाज , क्षेत्र तथा राष्ट्र का स्तर बढ़ाया जा सकता है। यह बातें महाराष्ट्र प्रांत के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह ने कही। वह रविवार को क्षेत्र के बलदेव कान्वेंट स्कूल ऊदपुरगेल्हवा में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे ।
उन्होंने कहा कि जिले में माधवपट्टी गांव का पूरे देश में अद्वितीय स्थान है। इस गांव की मिट्टी से निकलकर सबसे अधिक बच्चे आईएएस ,पीसीएस बनकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने के लिए मैं पिछले दो दशक से प्रयास कर रहा हूं। अगर इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिला तो जनपद के हर गांव के बच्चों का आईएएस पीसीएस बनने का सपना साकार होगा।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख जगा रहे इस विद्यालय के विकास की दिशा में वे हर संभव सहयोग करेंगे। विद्यालय के प्रबंधक रामाज्ञा शुक्ला का अभिनंदन करते हुए उन्होंने समस्त विद्यालय परिवार को वार्षिकोत्सव की शुभकामनाएं दी। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने भी समारोह को संबोधित किया। विद्यालय के बच्चों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामराज सिंह, भाजपा युवा नेता अखिल मिश्रा, युवा समाजसेवी मनोज कुमार सिंह, समाजसेवी सुभाष सिंह नेता, सत्यम सिंह, प्रधान रोहित सिंह, रमाशंकर सिंह, किरन सिंह एडवोकेट,बबलू सिंह आदि का समावेश रहा। विद्यालय के प्रिंसिपल दुर्गेश शुक्ला ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राम आसरे यादव ने किया।













