• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

केंद्रीय विद्यालय से जौनपुर के विकास में एक नया अध्याय लिखा गया :गिरीश चंद्र यादव

A new chapter was written in the development of Jaunpur from Kendriya Vidyalaya: Girish Chandra Yada

Sankalp Savera by Sankalp Savera
December 9, 2024
in Jaunpur, Purvanchal News
0
केंद्रीय विद्यालय से जौनपुर के विकास में एक नया अध्याय लिखा गया :गिरीश चंद्र यादव
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

केंद्रीय विद्यालय से जौनपुर के विकास में एक नया अध्याय लिखा गया :गिरीश चंद्र यादव

जौनपुर,संकल्प सवेरा। उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जौनपुर के विधायक गिरीश चंद यादव ने नगर स्थित अपने जनसंपर्क कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान यह बताया कि उनके द्वारा पिछले तीन वर्षों से लगातार प्रयास के बाद विगत 6 दिसंबर दिन शुक्रवार को केंद्र सरकार की आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने जिसकी अध्यक्षता माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया उसमें पूरे देश में 85 (पचासी) नए केंद्रीय विद्यालय खोलने के निर्माण की संस्तुति दी है इन 85 (पचासी) केंद्रीय विद्यालयों में अपने उत्तर प्रदेश में पांच विद्यालय खुलने की संस्तुति हुई है, जिसमें अपने जनपद जौनपुर को भी सौगात मिली है और प्रयागीपुर जो शाहगंज रोड पर है वहां आई०टी०आई० परिषर में केंद्रीय विद्यालय हेतु भूमि आवंटित हो गई है,

पिछले तीन वर्षों से इस विद्यालय को खुलवाने की हेतु हर स्तर पर जो भी प्रयास रहता था उसको मैंने पूरा किया और जितनी भी बाधा थी, उसको एक-एक करके दूर करने का प्रयास किया ।
आज मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी, उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी एवं उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री के आशीर्वाद से जनपद जौनपुर के विकास में एक नया अध्याय लिखा गया है ।
इन सभी विद्यालयों के लिए 5872.08 करोड़ रुपए ( जिसमे 2862.71 करोड़ रुपए निर्माण में एवं अन्य व्यवस्थाओ हेतु तथा इसके परिचालन हेतु 3009.37 करोड़ रुपए) स्वीकृत किए गए हैं । यह सभी विद्यालय केंद्रीय विद्यालय संगठन के मानक के अनुरूप होंगे अतः इसमें जौनपुर के विद्यालय का बजट लगभग 33.47 करोड़ रुपए होता है। यह विद्यालय केंद्रीय विद्यालय संगठन के मानक के अनुरूप परियोजना को लागू करते हुए प्रशासनिक ढांचा तैयार करेगा । इसके अंतर्गत अपने जौनपुर के विद्यालय में 960 छात्र पढ़ाई करेंगे और 63 अध्यापक एवं अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति होगी। जिससे इतने लोगों को अस्थाई रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे । इसके अतिरिक्त निर्माण कार्य एवं अन्य सुविधाओं एवं गतिविधियों को पूर्ण करने में परोक्ष रूप से रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे ।
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की अधीन केंद्रीय विद्यालय संगठन इन केंद्रीय विद्यालयों का संचालन करता है। जो मुख्य रूप से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों, सेना एवं अर्धसैनिक बलों में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों एवं पिछड़े एवं दूर दराज क्षेत्र के बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा देता है।
भारत सरकार की नई शिक्षा नीति – 2020 के तहत सभी केंद्रीय विद्यालय “पी०एम० श्री” विद्यालय की श्रेणी में नामित है। केंद्रीय विद्यालय अपनी अच्छी शिक्षण व्यवस्था, आधुनिकतम ढांचागत निर्माण एवं शिक्षा में नवाचार के लिए पूरे देश में लोकप्रिय है। यह विद्यालय सीबीएसई बोर्ड के अंतर्गत संचालित होते हैं और केंद्रीय विद्यालयों का प्रदर्शन और परिणाम लगातार सबसे अच्छे रहते हैं।
अंत में पुनः मैं अपने शीर्ष नेतृत्व, शिक्षा मंत्रालय एवं उन सभी का जिन्होंने इस सपने को साकार करने में हर संभव मदद की है उनका धन्यवाद देना चाहता हूं।
पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विधायक श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह, जी पूर्व नगर अध्यक्ष श्याम मोहन अग्रवाल जी, नगर पालिका के अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्य जी, नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव जी, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव जी ,डॉ रामसूरत मौर्य जी, पूर्व नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता जी, नगर अध्यक्ष विकास शर्मा जी, सभासद नंदलाल यादव जी, सभासद बसंत प्रजापति जी, ब्रह्मेश शुक्ला जी, नीरज राय , प्रदीप तिवारी जी व अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous Post

पीयू विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय सुविधा के लिए प्रतिबद्धः प्रो. वंदना सिंह

Next Post

केन्द्रीय विद्यालय के लिये प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद:कृपाशंकर सिंह

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
केन्द्रीय विद्यालय के लिये प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद:कृपाशंकर सिंह

केन्द्रीय विद्यालय के लिये प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद:कृपाशंकर सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

April 6, 2026
अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

April 6, 2026
लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

April 5, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

April 6, 2026
अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

April 6, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

April 6, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.