• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

पीयू विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय सुविधा के लिए प्रतिबद्धः प्रो. वंदना सिंह

PU is committed to providing world class facilities to students: Prof. Vandana Singh

Sankalp Savera by Sankalp Savera
December 9, 2024
in Jaunpur, Purvanchal News
0
पीयू विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय सुविधा के लिए प्रतिबद्धः प्रो. वंदना सिंह
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

पीयू विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय सुविधा के लिए प्रतिबद्धः प्रो. वंदना सिंह

छात्रों को इंडस्ट्रियल इक्स्पोजर दिया जाना चाहिएः नवल किशोर पांडेय

विश्वविद्यालय इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग एक्सपर्ट को भी जोड़ेः विनीत सिंह

अलुमिनी सेल को स्ट्रेंगथन करने पर जोर दे विविः डॉ. क्षितिज शर्मा

शोध की गुणवत्ता, रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने समेत 37 निर्णय लिए गए

जौनपुर,संकल्प सवेरा। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में सोमवार को आई.क्यू.ए.सी. (आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ) की बैठक कुलपति प्रो. वंदना सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में आयोजित हुई। बैठक में विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम और शोध की गुणवत्ता में सुधार और छात्रों को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने के लिए कुल 37 निर्णय लिए गए| इसमें औद्योगिक और शैक्षणिक विशेषज्ञों ने भाग लिया।

कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस क्रम में शैक्षिक सुधार के साथ- साथ विश्वविद्यालय शोध और रोजगार के अवसर प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैठक में लिए गए निर्णय विश्वविद्यालय में शोध और शिक्षण की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे।

बैठक में ए.वी.पी. सोडेक्सो अदानी अकाउंट्स के एसोसिएट एडिशनल डायरेक्टर नवल किशोर पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय में संसाधनों की कमी नहीं है। विश्वविद्यालय के छात्रों की इंडस्ट्रियल एक्स्पोजर दिया जाना चाहिए जिससे की शिक्षा को रोजगारपरक बनाया जा सके, साथ ही वह अपने संस्था में विश्वविद्यालय के छात्रों हेतु इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने पर भी सहयोग करेंगे। विनीत सिंह एंड एसोसिएट, गुरुग्राम के एम.डी. एवं चेयरमैन विनीत सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय को पुस्तकालय में छात्रों हेतु इन्डस्ट्रियल मैगज़ीन की सुविधा भी प्रदान की जानी चाहिए जिससे छात्रों मे रुचि बढ़े, साथ ही साथ विश्वविद्यालय को विभिन्न क्षेत्रों के इन्डस्ट्रियल ट्रेनिंग एक्सपर्ट को भी जोड़ना चाहिए। चिकित्सक डॉ. क्षितिज शर्मा ने कहा कि अलुमिनी सेल को स्ट्रेंगथन करने पर विशेष जोर दिया जाना चाहिए। बैठक में अन्य कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें शोध की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए उच्च प्रभावकारी पत्रिकाओं में शोध कार्य प्रकाशित करने पर प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की नीति को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग को प्रोत्साहन देने के लिए कार्ययोजना तैयार करने हेतु एक समिति गठित करने का निर्णय लिया गया।

Oplus_131072

बैठक में महाविद्यालयों के शोध छात्रों को विश्वविद्यालय की प्रयोगशालाओं में शॉर्ट टर्म विजिट की अनुमति देने का निर्णय हुआ। पेटेंट के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने और SWAYAM पोर्टल के पाठ्यक्रमों को क्रेडिट आधारित प्रणाली में शामिल करने की योजना को भी स्वीकृति मिली।

इसके अतिरिक्त, छात्रों के लिए नियमित बस सेवा, योग को पाठ्यक्रम में शामिल करने, पीएच.डी. थीसिस के ऑनलाइन और समयबद्ध मूल्यांकन और राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग संस्थानों में भागीदारी बढ़ाने के लिए निदेशक रैंकिंग्स” को नामित करने का निर्णय भी लिया गया।

बाह्य विशेषज्ञों की टीम ने कुलपति के साथ रज़्जू भइया संस्थान, इंजीनियरिंग संस्थान और प्रबंध अध्ययन संस्थान का विज़िट किया। समन्वयक, आई.क्यू.ए.सी. प्रो. गिरिधर मिश्र ने बैठक की शुरुआत में सभी सदस्यों का स्वागत किया। बैठक में प्रो. सौरभ पाल, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. प्रमोद कुमार यादव, प्रो. देवराज सिंह, प्रो. रजनीश भास्कर, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ. संजीव गंगवार, कुलसचिव महेंद्र कुमार समेत समिति सदस्य उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन आई.क्यू.ए.सी. सह समन्वयक डॉ. धीरेन्द्र चौधरी ने किया।

Previous Post

दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

Next Post

केंद्रीय विद्यालय से जौनपुर के विकास में एक नया अध्याय लिखा गया :गिरीश चंद्र यादव

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
केंद्रीय विद्यालय से जौनपुर के विकास में एक नया अध्याय लिखा गया :गिरीश चंद्र यादव

केंद्रीय विद्यालय से जौनपुर के विकास में एक नया अध्याय लिखा गया :गिरीश चंद्र यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

April 6, 2026
अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

April 6, 2026
लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

April 5, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

April 6, 2026
अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

April 6, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

April 6, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.