• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

T D कालेज प्राचार्य डॉ. आलोक  सिंह की प्रोन्नति और वेतन निर्धारण तत्काल प्रभाव से निरस्त

T D College Principal Dr. Alok Singh's promotion and salary fixation canceled with immediate effect.

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 20, 2024
in Jaunpur, Purvanchal News
0
T D कालेज प्राचार्य डॉ. आलोक  सिंह की प्रोन्नति और वेतन निर्धारण तत्काल प्रभाव से निरस्त
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

T D कालेज प्राचार्य डॉ. आलोक  सिंह की प्रोन्नति और वेतन निर्धारण तत्काल प्रभाव से निरस्त

प्राचार्य द्वारा वेतन निर्धारण में त्रुटि पर शिक्षा निदेशक का कार्रवाई आदेश

संकल्प सवेरा,प्रयागराज।शिक्षा निदेशक (उच्च शिक्षा), डा. अमित भारद्वाज ने तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर के प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार सिंह के वेतन निर्धारण में अनियमितता के संबंध में आदेश जारी किया है। यह आदेश राज्यपाल/कुलाधिपति के अपर मुख्य सचिव, राज्यपाल सचिवालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर दिया गया है, जिसमें डॉ. सिंह पर वेतन निर्धारण में तथ्य गोपन का आरोप है।

प्रकरण की जांच के लिए गठित त्रिस्तरीय समिति, जिसमें सहायक निदेशक, संयुक्त निदेशक और वित्त नियंत्रक शामिल थे, ने पाया कि डॉ. आलोक कुमार सिंह को प्रोन्नति गलत तरीके से दी गई थी। उनकी प्रोन्नति स्टेज-2 (एजीपी 7000) से स्टेज-3 (एजीपी 8000) और स्टेज-3 से स्टेज-4 (एजीपी 9000) के बीच शासनादेशों और यूजीसी विनियमों के अनुसार नहीं हुई।

जांच में यह भी सामने आया कि डॉ. सिंह ने अपनी पीएचडी उपाधि नियुक्ति तिथि के नौ वर्ष की अवधि के बाद,11वर्ष के पश्चात 22 नवंबर 2013 को प्राप्त की, जबकि शासनादेशों के अनुसार उन्हें यह लाभ केवल पीएचडी उपाधि नियुक्ति तिथि से नौ वर्ष के भीतर प्राप्त होने पर ही मिलना चाहिए था। इसके बावजूद, उन्हें गलत तरीके से पूर्व की तिथि से प्रोन्नति दी गई।

वित्त नियंत्रक की आख्या के अनुसार, यह प्रकरण प्रशासनिक त्रुटि के कारण हुआ और वेतन निर्धारण पूर्व अधिकारियों द्वारा किया गया था। वर्तमान में यह मामला उच्च न्यायालय में लंबित है, जिसमें प्रोफेसर राम आसरे सिंह ने याचिका दायर की है।

शिक्षा निदेशक ने आदेश दिया कि डॉ. आलोक कुमार सिंह की प्रोन्नति और वेतन निर्धारण को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है और छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के कुलसचिव के समन्वय से यूजीसी विनियमों के अनुसार नई प्रोन्नति प्रक्रिया संपन्न कराई जाए।
ज्ञातव्य हो कि प्राचार्य पद के लिए न्यूनतम योग्यता एसोसिएट प्रोफेसर हो, 15 वर्ष की सेवा पूर्ण की हो तथा एजीपी 9000 प्राप्त किया हो ।आलोक कुमार सिंह ने आगणन वर्ष 2010-2011 अपने नाम के आगे डाक्टर लिखकर तथ्यगोपन कर एजीपी 8000 एवं एजीपी 9000 प्राप्त किया था। *_वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री डॉक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि एजीपी 8000_* *और एजीपी 9000 रद्द होते ही* *प्राचार्य पद के लिए* *डा.आलोक कुमार सिंह का* *अभ्यर्थन स्वत: शुन्य हो गया।* अब डॉक्टर आलोक कुमार सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर हो गए हैं।सेवा चाहे जितने वर्ष की हो,लेकिन एसोसिएट प्रोफेसर होना चाहिए। महामंत्री डॉक्टर शैलेंद्र सिंह ने प्रबन्ध तंत्र से मांग किया है कि डॉक्टर आलोक कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से प्राचार्य पद से कार्यमुकत किया जाय।
प्रतिलिपियां भेजी गईं

इस आदेश की प्रतिलिपियां राज्यपाल सचिवालय, उच्च शिक्षा निदेशालय के विधि प्रकोष्ठ, वित्त नियंत्रक, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलसचिव, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, प्रबंधक तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर, डॉ. आलोक कुमार सिंह और प्रो. राम आसरे सिंह को सूचनार्थ प्रेषित की गई हैं।

Previous Post

स्वच्छ भारत के बिना स्वस्थ्य भारत की परिकल्पना बेईमानी- गौतम गुप्ता

Next Post

हमें हर दिन अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखना चाहिए:बृजेश सिंह

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
हमें हर दिन अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखना चाहिए:बृजेश सिंह

हमें हर दिन अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखना चाहिए:बृजेश सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

July 10, 2026
तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

July 10, 2026
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नगर पालिका ने शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नगर पालिका ने शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान

July 10, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

झूठे दुष्कर्म मुकदमे से बरी पत्रकार ने ठोका मानहानि का दावा

July 10, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

July 10, 2026
तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

July 10, 2026
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नगर पालिका ने शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नगर पालिका ने शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान

July 10, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

July 10, 2026
तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

July 10, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.