भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीति दल है:बृजेश सिंह प्रिंसू
बृजेश सिंह प्रिंसू ने सैकड़ो को बनाया सदस्य
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) 2024 के अन्तर्गत विधानसभा मल्हनी मण्डल रामदयालगंज के बूथ संख्या 343,358 ,275 ,एवं नौपेड़वा मंडल के बूथ संख्या 3,13,21 पे घर-घर जा के लोगों को टोल फ्री नंबर – 88 00 00 2024 पर मिस्ड कॉल के माध्यम से बृजेश सिंह प्रिन्सू MLC ने परिवार की सदस्यता ग्रहण कराया।
सदयस्ता अभियान को संबोधित करते हुए बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि सभी यह संकल्प लेकर जाये कि कम से कम 100 सदस्य को पार्टी से जोड़ना है। कहा कि भाजपा राजनीतिक क्षेत्र में सबसे मजबूत पार्टी है। भाजपा पार्टी के पास पीएम नरेंद्र मोदी जैसा दुनिया का सबसे बड़ा नेता हैं।

सदस्यता अभियान में डी०सी०एफ० चेयरमैन श्री धनंजय सिंह जी,मण्डल अध्यक्ष श्री नरेन्द्र विश्वकर्मा जी एवं श्री भूपेश सिंह जी एवं शक्ति केंद्र संयोजक श्री सूर्यकान्त चौबे जी साहित अन्य सम्मानित जन मौजूद रहें।
















