• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

बाबा बैद्यनाथ धाम पावला के छठ मेले में देशभर से पहुॅंचे हजारो श्रद्धालुगण

Thousands of devotees from all over the country reached the Chhath fair of Baba Baidyanath Dham Pavla

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 9, 2024
in Uttar Pradesh, Varanasi
0
बाबा बैद्यनाथ धाम पावला के छठ मेले में देशभर से पहुॅंचे हजारो श्रद्धालुगण
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

बाबा बैद्यनाथ धाम पावला के छठ मेले में देशभर से पहुॅंचे हजारो श्रद्धालुगण

– 1115 वें छठ मेले में देश के अनेकों सिद्ध साधु-संतो और क्षेत्र की प्रसिद्ध धार्मिक, राजनैतिक, शैक्षणिक व सामाजिक हस्तियों ने की शिरकत

– महर्षि वाल्मीकि और भगवान परशुराम के समकालीन माना जाता है बागपत के पावला बेगमाबाद गांव में स्थित बाबा बैद्यनाथ का यह धाम

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। बागपत के पावला बेगमाबाद गांव में महर्षि वाल्मीकि और भगवान परशुराम के समकालीन माने जाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम में छठ मेले महोत्सव को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देशभर के विभिन्न राज्यों से आये हजारो श्रद्धालुगणों ने बाबा की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। मेले का विधिवत शुभारम्भ श्री सिद्ध बाबा श्याम गिरी सवाई मठ शास्त्रीपार्क से आये श्री पंचदशमनाम जूना अखाड़ा के श्री महंत रमण गिरी जी महाराज, बैद्यनाथ धाम पावला के मुख्य पुजारी गजानंद गिरी जी महाराज और देश के विभिन्न भागों से आये अनेकों सिद्ध साधु-संतो के कर-कमलों द्वारा किया गया।

मंदिर में मुख्य पूजा सुप्रसिद्ध समाजसेवी रमेश वर्मा बागपत द्वारा की गई। बाबा बैद्यनाथ के 1115 वें छठ मेले में देश के अनेकों सिद्ध साधु-संतो और क्षेत्र की प्रसिद्ध धार्मिक, राजनैतिक, शैक्षणिक, प्रशासनिक व सामाजिक हस्तियों ने शिरकत की। बाबा बैद्यनाथ धाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं द्वारा सैकड़ों पीतल के घंटे बाबा के चरणों में भेंट किये गये। मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष यशराम धामा ने बताया कि बाबा के इस धाम में सच्चे मन से मांगने वाले कभी खाली हाथ नही जाते, जिन श्रद्धालुओं की मन्नत पूर्ण होती है वह बाबा के दरबार में अपनी सामर्थ्य के अनुसार पीतल का घंटा भेट करते है। हर वर्ष बाबा के दरबार में सैंकड़ो-हजारों की संख्या में पीतल के घंटे भक्तों द्वारा चढ़ाये जाते है। मंदिर समिति के अध्यक्ष श्योराज धामा ने बताया कि गांव के हर धर्म के लोगों के यहॉं पर आज के दिन बाबा का खीर और पूड़े का प्रसाद बनता है। हर धर्म के लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों सहित बाबा के दरबार में अपनी हाजरी लगाने आते है। बाबा के छठ मेले में भंड़ारे के साथ-साथ रागनी, दंगल, जागरण जैसे अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मेले में लगी विभिन्न समानों की सैंकड़ो दुकानों से लोगों ने खरीदारी की। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के झूलों का आनन्द लिया। बाबा बैद्यनाथ धाम के छठ मेले को सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष श्योराज धामा सूबेदार, कोषाध्यक्ष यशराम धामा, सचिव विक्रम धामा, विकास धामा, जेबीबी सेवादल के समस्त सदस्यों सहित समस्त ग्रामवासियों का अहम योगदान रहा। इस अवसर पर मनोज प्रधान, नेशनल अवार्डी और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत, सतीश प्रधान, सतेंद्र, अंकुश, अखिल, लोकेश, अशोक कुमार फोटू वाले पाबला सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Previous Post

दीक्षारम्भ में बीटेक के विद्यार्थियों को दी जानकारी

Next Post

पत्रकारों ने भरी हुंकार,खेलमंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
पत्रकारों ने भरी हुंकार,खेलमंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

पत्रकारों ने भरी हुंकार,खेलमंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

April 16, 2026
नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में हुआ मेगा हस्ताक्षर अभियान 

नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में हुआ मेगा हस्ताक्षर अभियान 

April 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

April 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.