• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय तीन दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम संपन्न

Tilakdhari Post Graduate College three day orientation program concluded

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 22, 2024
in Jaunpur
0
तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय तीन दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम संपन्न
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय तीन दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम संपन्न

संकल्प सवेरा, जौनपुर। महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के नव प्रवेशी छात्रों हेतु दिनांक 20 से 22 अगस्त 2024 तक तीन दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम (ओरिएंटेशन प्रोग्राम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य नए छात्रों को महाविद्यालीय वातावरण में सहजता पूर्वक ढ़ालना और उन्हें अनुशासन पूर्वक अध्ययन करने हेतु अभिप्रेरित करना था। कार्यक्रम में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के साथ-साथ स्नातकोत्तर द्वितीय व स्नातक तृतीय वर्ष (अंग्रेजी) के छात्रों ने भी सहभागिता की।
कार्यक्रम के प्रथम दिन महाविद्यालय के प्राणि विज्ञान विभाग के प्रो. एस. के. वर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को संबोधित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने आधुनिक दौर में तेजी से हो रहे जीवन के विविध क्षेत्रों में बदलावों की तरफ छात्रों का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ज्ञान प्राप्ति के परंपरागत माध्यमों की तुलना में आज बहुत सारे माध्यम सुलभ हो गए हैं और छात्रों को इनका सूझबूझ के साथ प्रयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम के दूसरे दिन प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह मुख्य अतिथि व मुख्य अनुशास्ता एवं शिक्षक शिक्षा विभाग की प्रो. रीता सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में छात्रों को संबोधित किया। प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में छात्रों को आत्मानुशासन, समयबद्धता व आशावादी सोच जैसे गुणों को विकसित करने पर जोर दिया। महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा का याद दिलाते हुए उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित हों और महाविद्यालय की शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। मुख्य अनुशास्ता महोदया ने छात्रों को अनुशासन व समर्पण के माध्यम से जीवन में बड़ी से बड़ी सफलता पाने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सभी छात्र महाविद्यालय द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड का सख्ती से पालन करें।
अभिविन्यास कार्यक्रम के तीसरे और अंतिम दिन मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के निवर्तमान विभागाध्यक्ष प्रो. आर. एन. ओझा व अंग्रेजी विभाग की निवर्तमान असोसिएट प्रोफेसर डॉ. कनक सिंह ने छात्रों को अपने ज्ञानवर्धक विचारों से अभिप्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग के प्रो. जी. डी. दूबे व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. छाया सिंह ने किया। विभाग के अध्यापक डॉ. कुँवर शेखर गुप्ता ने भी छात्रों से अनुभवों को साझा किया।

Previous Post

कृपा शंकर सिंह कल जनसंपर्क कार्यालय पर सुनेंगे जनसमस्या

Next Post

गीता रमेश यादव नंद बाबा पुरस्कार से सम्मानित

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
गीता रमेश यादव नंद बाबा पुरस्कार से सम्मानित

गीता रमेश यादव नंद बाबा पुरस्कार से सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.