हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एक पर केस दर्ज

बदलापुर,संकल्प सवेरा । जौनपुर। एक व्यक्ति द्वारा अपने फेसबुक आईडी से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर रोड पर मां दुर्गा का पंडाल लगाने वाले श्रद्धालुओं को सबक सिखाने तथा वीडियो प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाने की चुनौती देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति पर साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
ग्राम औंका निवासी प्रमोद शर्मा ने पुलिस को इस बात की लिखित तहरीर दिया कि अफसर अली हासमी नामक एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात ने वीडियो वायरल कर हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। वीडियो में उसने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चेताया है कि यदि मुसलमान रोड पर नमाज अदा नहीं कर सकते
तो रोड पर दुर्गा पंडाल भी नहीं लगाना चाहिए। यदि किसी ने दुर्गा पंडाल लगाने की हिम्मत जुटाई तो उसकी इतनी पिटाई की जाएगी कि उसकी आने वाली नस्लें भी याद करे़गी। आरोपी ने उक्त वीडियो मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की भी बात कही है। प्रमोद शर्मा की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।












