बदमाशों ने एक गल्ला व्यवसाई पर फायरिंग की

संकल्प सवेरा,सिकरारा। थाना क्षेत्र के बरिया की पाही (विसावा) के समीप गुरुवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने एक गल्ला व्यवसाई पर फायरिंग की। संयोग ही था कि व्यवसाई बाल बाल बच गया। फायरिंग की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर सीओ सदर परमानन्द कुशवाहा, थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार गुप्ता मयफोर्स पहुंच गए। पुलिस घटनास्थल से दो खोखे बरामद कर पीड़ित से तहरीर लेकर जांच में जुटी है।
विदित हो कि बाजार निवासी कुँवरचन्द गुप्ता गल्ला अगला व्यवसाय करते है, गुरुवार रात साढ़े दस बजे उसके दुकान के लिए पिकअप वाहन से गल्ला उतर रहा था उक्त व्यवसाई उक्त वाहन के समीप बैठा था, तभी अपाचे बाइक सवार तीन बदमाश मुंह बांधे थे, असलहे से फायरिंग किये जब तक लोग समझते उक्त बदमाश शेरवा की तरफ भाग गए। व्यवसाई की माने तो चार फायरिंग हुई थी,
पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया। बदमाशो फायरिंग से कुँवरचन्द बाल बाल बच गये, दो छर्रा उक्त वाहन पर लगने के निशान मिले है। फिलहाल पुलिस पीड़ित व्यवसाई का तहरीर लेकर जुट गई।












