जौनपुर में डीएम कार्यालय में समाजसेवी का धरना
संकल्प सवेरा,जौनपुर। समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने किसानों की हित के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। अन्ना की मांग है की शारदा सहायक खंड 39 में पानी 25 जुलाई सुबह तक शासन द्वारा नहीं छोड़ा गया। यह नहर मुंगरा बादशाहपुर, गरियावं, सतहरिया, कुंवरपुर, मछली शहर, मीरगंज-भटहर, कटवार, बरसठी, आलमगंज, रामपुर, कसेरू तक जाती है। विभाग के लापरवाह कर्मचारियों की वजह से अभी तक पानी नहीं आया, जिससे किसानों की धान रोपाई चौपट हो गई।
किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो गए हैं। योगी सरकार में प्राथमिकता किसानों को दी गई है। लेकिन यह अधिकारी नहर में पानी नहीं देकर किसानों के वोट और मस्तिष्क को डिस्टर्ब करना चाहते हैं। सरकार बदलने की भी कोशिश कर रहे हैं। बिजली भी नहीं आ रही है। जल स्तर नीचे हो गया है। ट्यूबवेल पानी नहीं उठा रहे हैं। अन्ना ने मांग की लापरवाह सिंचाई विभाग के कर्मचारियों का तबादला किया जाए। तत्काल नहर में पानी छोड़ा जाए, जब तक नहर में पानी रामपुर थाना तक नहीं पहुंचता, तब तक अनशन जारी रहेगा ।













