गोमती नाव घाट पर हो रही साफ सफाई व्यवस्था का ईओ ने किया निरीक्षण
वार्ड काजी अहमदनूर में छोटी बड़ी नालियों को एवं सामुदायिक शौचालय को बारिश के मौसम में नियमित रूप से साफ- सफाई करवाते रहने का दिया निर्देश।
संकल्प सवेरा,जफराबाद।नगर पंचायत जफराबाद के अधिशासी अधिकारी विजय कुमार सिंह ने कार्यालय के सफाई सुपरवाइजर एवं कर्मचारियों के साथ वार्ड काजी अहमदनूर प्रथम में गोमती नावघाट पर हो रही साफ- सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड काजी अहमदनूर प्रथम में छोटी बड़ी नालियों को साफ करवाने का निर्देश दिया।
अधिशासी अधिकारी जफराबाद विजय कुमार सिंह सफाई सुपरवाइजर वेद प्रकाश एवं रिजवान के साथ वार्ड काजी अहमदनूर में पहुंचे, इस दौरान उन्होंने वार्ड में छोटी बड़ी नदियों की जल्द से जल्द सफाई कर्मियों की टीम लगाकर साफ- सफाई करवा देने का निर्देश दिया तथा गोमती घाट नवघाट पुल पर पहुंचकर घाट की सीढ़िया एवं मंदिर हनुमान मंदिर हनुमान मंदिर एवं सामुदायिक शौचालय पर पर नियमित रूप से साफ- सफाई करवाने का निर्देश दिया।
ईओ ने कहां की बारिश का समय चल रहा है, ऐसी स्थिति में किसी भी छोटी बड़ी नाली की जाम होने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।
इस दौरान सभासद प्रतिनिधि जोगेंद्र निषाद, सफाई सुपरवाइजर वेद प्रकाश, सत्येंद्र नारायण तिवारी, रिजवान आदि मौजूद रहे।














