स्कूल पहुंचे बच्चों का किया तिलक, खिले चेहरे
स्वागत के लिए सजाए गए विद्यालय
सिंगरामऊ,संकल्प सवेरा।प्राइमरी विद्यालयों के बच्चे शुक्रवार को स्कूल पहुंचे तो शिक्षक व शिक्षिकाओं ने बच्चों का तिलक कर स्वागत किया। कई स्कूलों में बच्चों को फूलों की माला पहनाई गई। अपने स्वागत से अभिभूत बच्चों ने कहा थैंक्यू सर, थैंक्यू मैम। बच्चों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।
शिक्षकों ने बच्चों के स्वागत के लिए स्कूलों को झालरों, गुब्बारों व रंगोली से सजाया। छात्रों ने नाम भी फर्श पर लिखे गए। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय हरिहरपुर में बड़े ही हर्षोल्लास के प्रारंभ हुआ।सर्वप्रथम सभी बच्चो को तिलक लगाकर विद्यालय में प्रवेश कराया गया,तत्पश्चात
प्रधानाध्यापिका बीना मिश्रा के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर बच्चो को संबोधित करते हुए कहा की विद्यालय एक बगीचा है विद्यार्थी इसके रंग बिरंगे महकने वाले फूल है जिससे पूरा विद्यालय महकता है,उन्हें बधाई देते हुए इस वर्ष के अपने लक्ष्य को निर्धारित कर अपने पथ पर आगे बढ़ने की बात कही। कक्ष को सुंदर तरीके से सजाया गया।
कम्पोजिट विद्यालय को बच्चों के स्वागत के लिए कक्षाओं को गुब्बारों से सजाया गया। वेलकम टू स्कूल के पोस्टर लगाए गए। इस मौके पर शोभनाथ यादव, रोहित मिश्र, अभिषेक प्रजापति, मनीष पटेल, पद्मा दुबे, मंजू मिश्र, संदीप कुमार, अजीत कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।













