अमेरिका के विधान शिखर सम्मेलन में विधायक रमेश चंद्र मिश्र होंगे शामिल
बदलापुर । जौनपुर। बदलापुर विधानसभा को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए लगातार कड़ी मेहनत कर रहे भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र को संयुक्त राज्य अमेरिका के लुइसबिल, कैंटकी में आयोजित तीन दिवसीय एनएलसी– एनसीएसएल विधान शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है
। 5, 6 और 7 अगस्त को आयोजित इस शिखर सम्मेलन में विश्व भर के चुनिंदा विधायकों को आमंत्रित किया गया है। रमेश चंद्र मिश्र ने इस आमंत्रण के लिए एनएलसी भारत के प्रति आभार जताते हुए कहा है कि इस आमंत्रण से प्रदेश की बदलापुर विधानसभा का गौरव और सम्मान बढ़ा है।















