प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मीले भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह

संकल्प सवेरा,जौनपुर। पूर्वांचल की जौनपुर लोकसभा सीट इस समय सुर्खियों में बनी हुई है। इसी बीच विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता,भारत माता के वीर सपूत,विश्व में भारत का डंका बजाने वाले,शोषित,वंचित,गरीबों के मशीहा,हम सबके प्रेरक,भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह को जौनपुर में मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जैसा आप सभी जानते है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई को जौनपुर लोकसभा सीट के लिए कृपाशंकर सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित किये थे।


















