4 जून को जौनपुर में इमरती बंटने के टूट जायेंगे सारे रिकॉर्ड : मोदी
जौनपुर,संकल्प सवेरा। जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश को दमदार सरकार की सख्त जरूरत है। ऐसी दमदार सरकार जिस पर दुनिया रौब न जमा सके, लेकिन वो भारत के दम-खम से दुनिया को परिचित करवाए। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत बनाना मेरा प्रण है।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत का ग्रोथ इंजन पूर्वी भारत या कि पूर्वांचल होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये पूरा क्षेत्र हेल्थ और एजुकेशन का मजबूत हब बन रहा है। आने वाले पांच सालों में मोदी-योगी पूर्वांचल की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने वाले हैं। जौनपुर में उमड़ी अपार भीड़ ये बता रही है यूपी में इस बार गठबंधन का खाता भी नहीं खुलेगा। उन्होंने कहा कि 4 जून को जौनपुर में इतनी इमरती बंटेगी कि सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस चुनाव में देश के सामने दो मॉडल हैं, एक तरफ ठऊअ का संतुष्टिकरण मॉडल है, दूसरी तरफ सपा-कांग्रेस का तुष्टिकरण मॉडल। उन्होंने कहा कि पहले लोग विकास की बातें करते थे, तो चर्चा कभी दिल्ली की होती थी तो कभी मुंबई की, लेकिन आज देश और दुनिया काशी की भी चर्चा करती है और अयोध्या की भी।













