• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

प्रधानमंत्री मोदी को हराने के लिए सब एकजुट : केशव प्रसाद मौर्य

Everyone united to defeat Prime Minister Modi: Keshav Prasad Maurya

Sankalp Savera by Sankalp Savera
April 29, 2024
in Jaunpur
0
प्रधानमंत्री मोदी को हराने के लिए सब एकजुट : केशव प्रसाद मौर्य
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

प्रधानमंत्री मोदी को हराने के लिए सब एकजुट : केशव प्रसाद मौर्य

सपा-बसपा के लोग ICU में पड़े हैं ऐसी बटन दबाइए कि उन्हें ऑक्सीजन न मिलने पाए: केशव प्रसाद मौर्य

जौनपुर,संकल्प सवेरा: जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह और मछली शहर के लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी बीपी सरोज ने आज कलेक्ट्री कचहरी मे नामांकन किया उनके साथ जिला अध्यक्ष गण पुष्पराज सिंह रामविलास पाल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी सुषमा पटेल भी उपस्थित रहे।

भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में मुख्य अतिथि के रूप मे आए डिप्टी सीएम केशव मौर्य के निशाने पर सपा, कांग्रेस और बसपा पार्टियां रहीं। उन्होंने जनता से मुखातिब होते हुए कहा कि बचे हुए दिनों को 400 पार में लगाओ हर बूथ से 370 वोट अधिक डलवाने का काम हो 2024 में जिताने की जिम्मेदारी उठाओ।

उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2014 में मोदी की हवा चल रही थी, 2019 में आंधी चली तो 2024 में तूफान चल रहा है। सपा, कांग्रेस और बसपा के नेता घबराए हुए हैं। सपा की चुटकी लेते हुए बोले कि इनका पीडीए का मतलब परिवार डेवलपमेंट अथारिटी है, यूं तो पीडीए का मतलब पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्य होता है लेकिन सपा में कुछ अलग ही है परिवार भर चुनाव लड़ते हैं। सारे विरोधी दल एकजुट होकर मोदी को तीसरी बार पीएम बनने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं। 04 जून को 400 पार की पिक्चर दिखाऊंगा और सारे भ्रष्टाचार अंदर होंगे। 2024 का यह चुनाव पांच साल नहीं 100 साल का चुनाव है। कांग्रेस ने जो काम 60 सालों में नहीं किया वह पीएम मोदी ने दस साल में करके दिखाया है।

अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा कहते हैं हम जीतेंगे मैं क्षेत्र में गया, तो पता चला कि साइकिल पंचर है सपा-बसपा और कांग्रेस भ्रष्टाचार लोगों की पार्टी है गुंडों की पार्टी है माता-बहने-बुजुर्गों और युवाओं की पार्टी भाजपा है सपा-बसपा के लोग ICU में पड़े हैं ऐसी बटन दबाइए कि उन्हें ऑक्सीजन न मिलने पाए।

डिप्टी सीएम ने आगे कहा यूपी की 80 की 80 लोकसभा सीटें भाजपा गठबंधन जीत रही है देश में जो 400 पार का नारा है, उसके हिसाब से दो चरण में हुए चुनाव में हमारे लक्ष्य से 15% आगे हैं सपा-बसपा और कांग्रेस की हालत खराब है यूपी की राजनीति में तीनों दल ICU में पड़े हुए हैं जनता उन्हें ऑक्सीजन देने को तैयार नहीं हैं. आप मेहनत करो, आपके इस गर्मी में परिणाम जरूर मिलेंगे।

इस दौरान जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह राम विलास पाल गिरीश चंद्र यादव प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह बी पी सरोज रमेश मिश्र रमेश सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया उन्होंने मंच से संबोधित करते कहा कि कल कौन बूथ अध्यक्ष मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री  बन जाए, यह किसी को नहीं पता यह सिर्फ भाजपा में ही सम्भव है।

विशिष्ट अतिथि दारा सिंह चौहान ने कहा कि अगर पीएम मोदी बनेंगे तो कोई झोपड़ी में नहीं रहेगा। सबको आवास दिया जाएगा। पीएम मोदी जो कहते हैं वह करते हैं। मै उन्हें आदर्श मानता हूं। जो कहूंगा वह करके दिखाऊंगा। भाजपा के दोनो प्रत्याशी की हाथ उठाते हुए कहा कि इन दोनो को जिताकर मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर देश को एक बार फिर मजबूत हाथ मे सत्ता सौपे। उन्होंने कहा 25 मई को प्रत्याशी को सांसद नहीं बनाना है, बल्कि देश के सबसे ताकतवर नेता को पीएम बनाना है भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है देश में इसके मुकाबले कोई नहीं है बल्कि पूरी दुनिया में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है, जो आपने बनाया है 2024 का लोकसभा चुनाव आम और साधारण चुनाव नहीं है. आजादी के बाद आज तक के चुनाव में सबसे बड़ा चुनाव है।

कार्यक्रम का संचालन सुशील मिश्र ने किया। उक्त अवसर पर अशोक चौरसिया हरिवंश सिंह सुरेंद्र सिंह रामचंद्र मिश्र अमरनाथ यादव अशोक श्रीवास्तव कमला सिंह सुनील तिवारी अजय दुबे सतीश सिंह मनोज सिंह धनंजय सिंह आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने दी।

Previous Post

श्रीकला ने फैलाया आँचल, मिलने लगा आशीर्वाद

Next Post

भाजपा हराओ रोज़गार पाओ:- बाबूसिंह कुशवाहा

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
भाजपा हराओ रोज़गार पाओ:- बाबूसिंह कुशवाहा

भाजपा हराओ रोज़गार पाओ:- बाबूसिंह कुशवाहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

February 11, 2026
जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

February 11, 2026
अंशू के सहारे” ट्रस्ट ने जरूरतमन्दो को साड़ी वितरण किया

अंशू के सहारे” ट्रस्ट ने जरूरतमन्दो को साड़ी वितरण किया

February 9, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

February 11, 2026
जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

February 11, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

February 11, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.