प्रयागराज: जेल में बंद पूर्व सांसद धनंजय सिंह की क्रिमिनल अपील पर इलाहाबाद हाईकोर्ट कल सुनाएगा फैसला
25 अप्रैल को सुनवाई पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने फ़ैसला सुरक्षित रखा है
27 अप्रैल के लिए एडिशनल कॉज लिस्ट में फ़ॉर डिलीवरी ऑफ जजमेंट के लिए सूचीबद्ध है मामला,
दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था
जौनपुर एमपी-एमएलए कोर्ट के फैसले को धनंजय सिंह ने दी है चुनौती,
धनंजय सिंह ने सजा को चुनौती देते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल की है क्रिमिनल अपील,
7 साल की सजा रद्द करने और जमानत पर की है रिहाई की मांग,
6 मार्च को जौनपुर कोर्ट ने सुनाई है सजा,
संकल्प सवेरा,जौनपुर: एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह और उसके सहयोगी संतोष विक्रम सिंह को सात-सात साल के कठोर कारावास की सुनाई है सजा,
नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल के अपहरण, रंगदारी मांगने, धमकाने और आपराधिक साजिश के मामले में धनंजय सिंह को हुई है सजा,
10 मई 2020 को जौनपुर के लाइन बाजार थाने में अपहरण, रंगदारी व अन्य धाराओं में पूर्व सांसद धनंजय सिंह व संतोष विक्रम के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा,
इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच कल सुनाएगी अपना फैसला,














