• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

गरीब, युवा, अन्नदाता व नारीशक्ति को लेकर आगे बढ़ रही है : गिरीश चंद्र यादव

Moving forward with the help of poor, youth, food providers and women power: Girish Chandra Yadav

Sankalp Savera by Sankalp Savera
April 15, 2024
in Jaunpur
0
गरीब, युवा, अन्नदाता व नारीशक्ति को लेकर आगे बढ़ रही है : गिरीश चंद्र यादव
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

भाजपा GYAN यानि गरीब, युवा, अन्नदाता व नारीशक्ति को लेकर आगे बढ़ रही है : गिरीश चंद्र यादव

भाजपा के लोग ही नहीं भारत के लोग भी मानने लगे हैं कि हम जो कहते हैं वो करते हैं : पुष्पराज सिंह

जौनपुर,संकल्प सवेरा:  भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय भूपतपट्टी मे जिलाध्यक्ष पुष्पराज और जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह के उपस्तिथि मे राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चंद्र यादव पत्रकार वार्ता किये।

गिरीश चंद्र यादव ने पत्रकारों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी GYAN यानि गरीब, युवा, अन्नदाता व नारीशक्ति को लेकर आगे बढ़ रही है और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प ले रही है। एक व्यक्ति, जो आज भरोसे का पर्याय बन चुका है क्योंकि मोदी की गारंटी ही गारंटी पूरी होने की गारंटी है। आने वाले 5 साल भी सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के होंगे, ये है मोदी की गारंटी।

उन्होंने कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। आने वाले पांच साल में फ्री राशन की योजना जारी रहेगी। जनऔषधि केंद्रों का विस्तार होगा। पांच लाख का मुफ्त इलाज मिलता रहेगा। 70 साल की आयु के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाया जाएगा चाहें फिर वो किसी वर्ग का हो। 3 करोड़ और घर बनाने का संकल्प लिया है। 10 साल में हमने दिव्यांगजनों को कई सुविधाएं दी हैं। दिव्यांग साथियों को अब पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी, उनकी विशेष जरूरतों के अनुसार उन्हें आवास मिल सके, इसके लिए विशेष रूप से काम किया जाएगा। ट्रांसजेंडर साथियों को भी आयुष्मान योजना के दायरे में लाने का निर्णय लिया है।पिछले 10 साल नारी को समर्पित रहे हैं। आने वाले पांच साल नारी की भागेदारी के होंगे। 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी ली है। गरीबों की थाली पोषण वाली होगी। उज्जवला योजना आगे जारी रहेगी। जन औषधि केंद्रों पर सस्ती दवाएं मिलती रहेंगी। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जारी रहेगी। पीएम किसान सम्मान निधि आगे भी जारी रहेगी। देश में डेयरी सहकारिता समिति की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।हम दलहन और तिलहन में आत्मर्निभर के लिए किसानों की मदद करेंगे। धरती की मां की रक्षा के लिए प्राकृतिक खेती पर बल दिया जाएगा। नैनो यूरिया के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा भाजपा का संकल्प भारत को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने का है।

उन्होंने कहा कि देश में जनजाति समाज के योगदान को मान्यता देते हुए हमने जनजाति गौरव दिवस मनाने का संकल्प लिया है। डिजिटल जनजाति कला अकादमी की स्थापना की जाएगी। 700 से ज्यादा एकलव्य स्कूलों को बनाया जाएगा। भाजपा विकास और विरासत में भरोसा करती है। दुनिया की सबसे पुरानी भाषा तमिल भाषा की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए बीजेपी हर कोशिश करेगी। हम सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बल दे रहे हैं। सरकार की ज्यादा से ज्यादा योजनाओं को ऑनलाइन बना रहे हैं। देश के कोने-कोने में वंदे भारत का विस्तार होगा। अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन का काम जोरों पर चल रहा है। आने वाले वक्त में उत्तर, दक्षिण और पूर्वी भारत यानी चारों दिशाओं में एक-एक बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी।बीजेपी का फोकस ग्रीन एनर्जी पर है। यह देश को सुरक्षा प्रदान करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल 17 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल बिके। इससे देश में रोजगार की नई संभावनाएं बनेंगी। वो दिन दूर नहीं जब दुनिया के बड़े-बड़े हब भारत में होंगे। स्पेश में भी हम विश्व में बहुत बड़ी ताकत के रूप में उभरेंगे। आज विश्व में युद्ध की स्थिति बनी हुई है। संकट के समय इन क्षेत्रों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। भाजपा का यह संकल्प पत्र ऐसी ही सरकार की गारंटी देता है। भारत मानवता के कल्याण के लिए निरंतर काम करेगा हमारे लिए दल से बड़ा देश है हम बड़े और कड़े निर्णय लेंगे। बीजेपी ने आर्टिकल 370 को हटाया अब हम सीएए को लेकर आए हैं। बीजेपी देशहित में यूसीसी को आवश्यक समझती है। गरीब को अब उसका हक मिल रहा है और हक मारने वाले जेल जा रहे हैं। भ्रष्टाचारियों पर एक्शन होता रहेगा।

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के संकल्प पत्र पर 4 जून के बाद एक्शन शुरू हो जाएगा। हमने चंद्रयान की सफलता देखी, अब हम गगनयान की यात्रा देखेंगे। 140 करोड़ देशवासियों को हकीकत में बुनने के लिए हम यह संकल्प पत्र लेकर आए हैं। तिरुवल्लुवर कल्चरल केंद्रों का निर्माण करेंगे। आईटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रिटेल और पर्यटन के क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों को ट्रेनिंग देंगे। भाजपा राष्ट्रीय सहकारिता नीति लेकर आएगी, भारत को ग्लोबल न्यूट्रिशन हब बनाएंगे।
हम सभी घरों के लिए सस्ती पाइपलाइन गैस उपलब्धता की दिशा में काम करेंगे। हम बिजली बिल जीरो करने की दिशा में काम करेंगे, पीएम सूर्यघर बिलजी योजना लॉन्च होगी। घर में बिजली मुफ्त, एक्स्ट्रा बिजली से पैसे भी मिलेंगे। मुद्रा योजना की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की गई।

उन्होंने आगे कहा कि 2014 में, जब प्रधानमंत्री मोदी जी संसदीय दल के नेता चुने गए थे, तब उन्होंने कहा था, ‘हमारी सरकार गरीब, गांव, और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समर्पित है’। उसी को कार्यरूप देते हुए पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश ने इन सारे आयामों को आगे बढ़ाने का काम किया है। आज पीएम आवास योजना के अंतर्गत 4 करोड़ पक्के घर बन चुके हैं और इस कार्य को आगे भी जारी रखा गया है। आज 50 करोड़ जनधन खातों में से 55.5% जनधन खाते महिलाओं के नाम पर खोले गए हैं। हम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे। हमारा घोषणापत्र दर्शाता है कि भाजपा के संस्थापकों ने देश के लिए क्या कल्पना की थी। पीएम मोदी ने आम आदमी की समझ के लिए दृष्टिकोण को सरल बनाया है और इसे ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ कहा है।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग ही नहीं भारत के लोग भी ये बात मानने लगे हैं कि हम जो कहते हैं वो हम करते हैं। जिस संकल्प पत्र को हम सामने रखे हैं वो बहुत गहन शोध और सुझावों पर अमल करने के बाद हमने तैयार किया है। मोदी की गारंटी 24 कैरेट सोने जैसी खरी है। मुझे इस बात का हर्ष और संतोष है कि मोदी जी के नेतृत्व में हमने देशवासियों से किया गया हर वादा पूरा किया है। चाहे 2014 का संकल्प पत्र हो या 2019 का घोषणा पत्र हो, मोदी जी के नेतृत्व में हमने अपने हर संकल्प को पूरा किया है। जिस तरह भाजपा ने अनुच्छेद 370, तीन तलाक और राम मंदिर के अपने मुद्दे को पूरा करके दिखाया है उसी तरह तीसरी बार मोदी सरकार अपना वादा पूरा करने में कोई कमी नहीं रखेगी।

उन्होने दावा किया कि संकल्प पत्र के लिए उसे 15 लाख सुझाव मिले हैं। जनता से मिले इन्हीं सुझावों के आधार पर 2024 के संकल्प पत्र को तैयार किया गया है।  देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने का सपना लेकर इस संकल्प पत्र को तैयार किया गया है पिछले दस सालों में देश लगातार आत्मनिर्भर हो रहा है। अब तक वह कई क्षेत्रों में विदेशों पर निर्भर करता था, लेकिन कोरोना काल में दो वैक्सीन रिकॉर्ड समय में देकर देश ने अपनी क्षमता साबित कर दिया है। ‘मोदी की गारंटी’ होने का अर्थ है कि पार्टी चुनावों में जनता से जो वादा करती है, उसे अवश्य पूरा किया जाएगा।

उक्त अवसर पर जिला सह मीडिया प्रभारी सुशांत चौबे प्रतीक मिश्रा यशवंत साहू उपस्थित रहे।

Previous Post

सपा कार्यकर्ताओं ने सपा लोकसभा प्रत्याशी का पुतला फूका

Next Post

आप लोगो के लिए सदैव हर सुख और दुख में खड़ा रहूंगा – संजय अस्थाना

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
आप लोगो के लिए सदैव हर सुख और दुख में खड़ा रहूंगा – संजय अस्थाना

आप लोगो के लिए सदैव हर सुख और दुख में खड़ा रहूंगा - संजय अस्थाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

March 12, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.