• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

तूं कहां जा रही हो मुझे छोड़कर

Where are you going leaving me

Sankalp Savera by Sankalp Savera
April 1, 2024
in Jaunpur
0
तूं कहां जा रही हो मुझे छोड़कर
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

तूं कहां जा रही हो मुझे छोड़कर

संकल्प सवेरा, जौनपुर। साहित्यकार सामाजिक भावनाओं की अभिव्यक्ति का विश्वसनीय स्रोत होता है। वह जहां एक तरफ समाज और व्यक्ति की समस्याओं को निर्भीकता से उठना है, वहीं दूसरी तरफ शासन और प्रशासन को उसके दायित्वों के प्रति सतर्क भी करता है। शायद यही कारण है कि साहित्य को समाज का दर्पण कहा जाता है।

समाज में व्याप्त नाना प्रकार की विकृति और समस्याओं के प्रति आम आदमी और शासन का कैसा रवैया होना चाहिए, इसे रेखांकित करने का कार्य साहित्यकार ही कर सकता है। इसीलिए साहित्यिक सृजन को समाज की अमूल्य निधि माना जाता है। जब भी समाज में विकृतिया सर उठाती हैं तो उन पर प्रहार करने का कार्य सबसे पहले साहित्यकार ही करता है। उक्त उद्गार साहित्य एवं सांस्कृतिक संस्था कोशिश द्वारा रामेश्वर विहार, रासमंडल में आयोजित पुस्तक लोकार्पण समारोह के भव्य अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में  दिनेश टंडन, पूर्व अध्यक्ष, नगर परिषद जौनपुर ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ पी. सी. विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनार्दन प्रसाद अस्थाना द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

पुस्तक लोकार्पण के विशेष समारोह में श्री ओमप्रकाश खरे, रमेश चंद सेठ (आशिक जौनपुरी) और श्री जनार्दन प्रसाद अस्थाना (पथिक जौनपुरी) द्वारा रचित काव्य संग्रहों का विमोचन किया गया। प्रखर जौनपुरी ने आशिक जी के ग़ज़ल संग्रह ‘मोहब्बत करके देखो’, की साहित्यिक समीक्षा किया और उसे एक उत्कृष्ट रचना संग्रह बताया। खरे साहब द्वारा रचित ‘पूर्णिका प्रसून’ पर आर.पी. सोनकर ने अपना विचार व्यक्त किया और उसे एक उपयोगी संग्रह बताया।

गीतकार जनार्दन स्थान के गीत संग्रह ‘तुम गीत बनो मैं गाऊं’ की खूबियों को वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. पी. सी. विश्वकर्मा ने बखूबी रेखांकित किया। इस अवसर पर तीनों रचनाकारों ने भी अपनी- अपनी कृतियों पर प्रकाश भी डाला।
लोकार्पण समारोह सत्र समाप्त होने के पश्चात लघु काव्य पाठ भी आयोजित किया गया। डॉ. पी.सी. विश्वकर्मा का शेर ‘बजुज़ इक प्रेम के सारे जहां में, मुकम्मल कोई भी रस्ता नहीं होता’ लोगों के मन को छू गया। प्रखर जौनपुरी व्यंग्यो पर ठहाके लगते रहे। जनार्दन प्रसाद अस्थाना का गीत ‘तेरी लहरों से है प्यास मेरी जगी’, तूं कहां जा रही हो मुझे छोड़कर, खूब सराही गई। तो वहीं आशिक जौनपुरी की रचना ‘बिताना जिंदगी इतना नहीं आसान होता है’, लोगों को खुशी के साथ जीने हेतु प्रेरित करने सफल रही । ओमप्रकाश खरे की रचना ‘झगड़े मिटाने चले हैं’ भी काफी पसंद की गई। गिरीश श्रीवास्तव ने कहा ‘चुभते हैं करते रहते हैं सुधियों के गु़ल खारों की तरह’ पर पूरा हाल तालियोंं की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। राम जीत मिश्रा की रचना ‘सभी को कोफ्ते सी होती दिखाई पड़ती है, थकन के बाद जब आराम ओढ़ लेता हूं, भी काफी सराही गई। अंसार जौनपुरी ने कहा ‘बातों से ही बन जाती हैं बिगड़ी हुई बातें, बात अपनी सलीके से कहा क्यों नहीं करते’, पर वाह -वाह होता रहा। इस अवसर पर आर. पी. सोनकर, प्रो.आर. एन. सिंह, अम्रित प्रकाश, अनिल उपाध्याय, सुशील दुबे, राजेश पांडे, नंदलाल समीर, फूलचंद भारती, अनिल विश्वकर्मा, संजय सिंह सागर, और ओम प्रकाश पहलवान आदि साहित्यकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों द्वारा कार्यक्रम में चार चांद लगाने का कार्य किया।
लोकार्पण समारोह सत्र का संचालन प्रो. आर. एन. सिंह ने किया, जबकि काव्य पाठ के सत्र का संचालन व्यंगकार प्रखर जौनपुरी ने किया। डॉ. विमला सिंह ने स्वागत किया। इस अवसर पर प्रो. गंगाधर मिश्रा, अशोक भाटिया, शिविस सिंह, आशीष तिवारी, तथा अन्य अनेक सम्मानित लोग उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन सुरेंद्र यादव ने किया।

Previous Post

कही तिलक लगाकर तो कही पुष्पवर्षा कर छात्रों का हुआ स्वागत

Next Post

भाजपा प्रत्याशी ने क्षेत्र में किया सघन जनसम्पर्क, मांगा समर्थन

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
भाजपा प्रत्याशी ने क्षेत्र में किया सघन जनसम्पर्क, मांगा समर्थन

भाजपा प्रत्याशी ने क्षेत्र में किया सघन जनसम्पर्क, मांगा समर्थन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.