• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

बिहार के शूटरों से चलता था नेटवर्क, बृजेश सिंह, धनंजय और अजय राय सबसे बड़े दुश्मन

The network was run by the shooters of Bihar, Brijesh Singh, Dhananjay and Ajay Rai were the biggest enemies

Sankalp Savera by Sankalp Savera
March 30, 2024
in Desh-Videsh, Jaunpur, Purvanchal News
0
बिहार के शूटरों से चलता था नेटवर्क, बृजेश सिंह, धनंजय और अजय राय सबसे बड़े दुश्मन
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

बिहार के शूटरों से चलता था नेटवर्क, बृजेश सिंह, धनंजय और अजय राय सबसे बड़े दुश्मन

संकल्प सवेरा। मुख्तार अंसारी ने दोस्त भी बनाए और दुश्मन भी। अगर मुख्तार के दुश्मनों की बात करें तो तीन नाम सामने आते हैं। पहला बृजेश सिंह, दूसरे अवधेश राय के भाई अजय राय और तीसरा धनंजय सिंह। वर्ष 1988 में मुख्तार और साधु सिंह ने ठेकेदार सच्चिदानंद राय और त्रिभुवन सिंह के भाई राजेंद्र सिंह की हत्या कर दी,

जिसने पूर्वांचल में दो बड़े माफिया की कभी न खत्म होने वाली दुश्मनी को जन्म दिया।
दोनों एक-दूसरे के करीबियों को ठिकाने लगाते रहे। मुख्तार और उनके भाई ने राजनीति में अपनी पैठ बनाई तो बृजेश सिंह ने भाजपा विधायक कृष्णानंद राय से नजदीकी बढ़ानी शुरू कर दी। सत्ता के संरक्षण की वजह से अंसारी बंधुओं का पलड़ा भारी पड़ा तो बृजेश को यूपी छोड़ना पड़ गया। वहीं कृष्णानंद राय की हत्या के बाद मुख्तार का पूर्वांचल के अंडरवर्ल्ड में एकछत्र राज हो गया।

अगर मुख्तार के दुश्मनों की बात करें तो तीन नाम सामने आते हैं। पहला बृजेश सिंह, दूसरे अवधेश राय के भाई अजय राय और तीसरा धनंजय सिंह। मुख्तार ने अवधेश राय की नृशंस तरीके से हत्या कराई, जिसके बाद अजय राय ने कई सालों तक अदालती लड़ाई लड़ी। इस बीच लखनऊ विश्वविद्यालय में बेहद करीबी माने जाने वाले अभय सिंह और धनंजय सिंह के बीच कटुता बढ़ी, जिसने पूर्वांचल के अंडरवर्ल्ड के समीकरण बदल दिए। अभय ने मुख्तार के पाले में जाने का फैसला लिया तो धनंजय ने लखनऊ के दिलकुशा कांड के बाद बृजेश सिंह का समर्थन कर मुख्तार से खुलकर दुश्मनी मोल ले ली।

इसके बाद तमाम ठेके-पट्टे में दोनों गुटों के बीच तनातनी रही, लेकिन मध्यस्थों की वजह से काम बंटते गए। वहीं कृष्णानंद राय का परिवार भी मुख्तार को सजा कराने के लिए प्रयासरत रहा, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली। गवाहों की मौत होने और मुकरने की वजह से उसे दिल्ली की अदालत ने बरी कर दिया था।

मुख्तार के पास बिहार के शूटरों का बड़ा नेटवर्क था। उसने अधिकतर कांड इन शूटरों की मदद से अंजाम दिए। बिहार के माफिया शहाबुद्दीन से उसके करीबी संबंध बताए जाते थे। यही वजह थी कि मुख्तार ने कभी बिहार में अपना वर्चस्व स्थापित करने का प्रयास नहीं किया और शहाबुद्दीन ने यूपी की तरफ नहीं देखा। मुख्तार पर कानूनी शिकंजा कसना शुरू हुआ तो एसटीएफ ने बिहार की जेलों पर नजर रखनी शुरू कर दी।

दरअसल, उसके तमाम शूटर बिहार की जेलों में बंद थे, जिनके खर्च और जमानत का प्रबंध मुख्तार करता था। मुख्तार के शूटर नौशाद कुरैशी को वर्ष 2005 में यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया था। नौशाद शहाबुद्दीन का शूटर था, जिसे बिहार में हुए एक हत्याकांड के बाद मुख्तार ने पनाह दी थी। सोर्स अमर उजाला 30 मार्च 2024

Previous Post

चाय बनाते समय गैस सिलेंडर फटा, तीन बच्चे और मां की मौत

Next Post

अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा कार्यकारिणी की घोषणा

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा कार्यकारिणी की घोषणा

अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा कार्यकारिणी की घोषणा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

शिक्षित बनो, संगठित रहो, आज हम बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मना रहे हैं:- राकेश मौर्य

शिक्षित बनो, संगठित रहो, आज हम बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मना रहे हैं:- राकेश मौर्य

April 14, 2026
समानता, न्याय एवं बंधुत्व के प्रतीक है डॉ अंबेडकर: प्रो वंदना सिंह

समानता, न्याय एवं बंधुत्व के प्रतीक है डॉ अंबेडकर: प्रो वंदना सिंह

April 14, 2026
लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

April 12, 2026
भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

April 12, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
शिक्षित बनो, संगठित रहो, आज हम बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मना रहे हैं:- राकेश मौर्य

शिक्षित बनो, संगठित रहो, आज हम बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मना रहे हैं:- राकेश मौर्य

April 14, 2026
समानता, न्याय एवं बंधुत्व के प्रतीक है डॉ अंबेडकर: प्रो वंदना सिंह

समानता, न्याय एवं बंधुत्व के प्रतीक है डॉ अंबेडकर: प्रो वंदना सिंह

April 14, 2026
लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

April 12, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

शिक्षित बनो, संगठित रहो, आज हम बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मना रहे हैं:- राकेश मौर्य

शिक्षित बनो, संगठित रहो, आज हम बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मना रहे हैं:- राकेश मौर्य

April 14, 2026
समानता, न्याय एवं बंधुत्व के प्रतीक है डॉ अंबेडकर: प्रो वंदना सिंह

समानता, न्याय एवं बंधुत्व के प्रतीक है डॉ अंबेडकर: प्रो वंदना सिंह

April 14, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.