सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने बिखेरे विभिन्न रंग
आदित्य मिश्र वर्ष का सर्वश्रेष्ठ छात्र
संकल्प सवेरा सिकरारा (जौनपुर) नारायण पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव रंगोत्सव कार्यक्रम शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के छात्रों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया। छात्र आदित्य मिश्र को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ छात्र चयनित किया गया साथ ही मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के संस्थापक राज नारायण सिंह, संरक्षक ठाकुर प्रसाद सिंह व निदेशक आशुतोष सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया। विद्यालय के छात्रों ने होली गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत किया तो पूरा माहौल मानों रंगो में सराबोर हो गया। उसके बाद एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमो की मनमोहक प्रस्तुति दी। अभिभावकों ने करतल ध्वनि से उनका हौसला अफजाई किया। आर्यन सिंह को बेस्ट खिलाड़ी चुना गया। विद्यालय में कक्षावार प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले मेधावी छात्रों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डा. सविता सिंह ने वर्षभर के गतिविधियों व उपलब्धियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर रणवीर सिंह, विवेक पाठक, आदित्य कुमार सिंह, अतिथि राय, स्वीकृति चट्टी, सूरज गुप्ता, आलोक प्रताप सिंह, श्रुति रणवीर सिंह, अनीता सिंह आदि का सक्रिय योगदान रहा। संचालन अभिषेक पांडेय ने किया।