• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

प्रोफेसर अनिल कुमार दुबे शिक्षा जगत के वट वृक्ष थे:प्रोफेसर आर.एन. ओझा

Professor Anil Kumar Dubey was the banyan tree of the education world: Professor R.N. Exorcist

Sankalp Savera by Sankalp Savera
March 1, 2024
in Jaunpur
0
प्रोफेसर अनिल कुमार दुबे शिक्षा जगत के वट वृक्ष थे:प्रोफेसर आर.एन. ओझा
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

प्रोफेसर अनिल कुमार दुबे शिक्षा जगत के वट वृक्ष थे:प्रोफेसर आर.एन. ओझा

जौनपुर,संकल्प सवेरा। देश के प्रसिद्ध इतिहासकार एवं बीएचयू के प्राचीन इतिहास विभाग में प्रोफेसर तथा उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. अनिल कुमार दुबे के असामयिक निधन से लोग हतप्रभ हैं।

प्रो. दुबे का दिनांक 26 फरवरी की रात में हृदयगति रुक जाने से असामयिक निधन हो गया। वह विकासखंड सुजानगंज के भटौली गांव के निवासी थे। प्रो. दुबे को मुंगरा बादशाहपुर के निकट मादरडीह टीले की खुदाई से अंतर्राष्ट्रीय ख्याति मिली। मादरडीह की खुदाई से कनिष्क कालीन अवशेष प्राप्त हुए थे। उनके निधन पर जगह-जगह शोकसभा का आयोजन हुआ। जौनपुर शहर में डॉक्टर महेंद्र कुमार त्रिपाठी के यहां शोक प्रकट करते हुए टीडी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के

अध्यक्ष प्रोफेसर आर.एन. ओझा ने कहा कि प्रोफेसर अनिल कुमार दुबे वट वृक्ष थे। उनके सानिध्य में जो भी रहा, सबको शीतल छाया देते रहे। उनके असामयिक निधन से शिक्षा जगत एवं समाज का अत्यधिक नुकसान हुआ है। हिंदी विभाग के प्रो. राजदेव दुबे ने कहा कि मेरा प्रोफेसर दुबे से इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र जीवन से ही संबंध रहा। वह बहुत ही कुशाग्र बुद्धि के और जूनियर छात्रों का मार्गदर्शन और सम्मान करने वाले थे। इतिहास के क्षेत्र में उनके जैसा विद्वान विरले ही होते हैं। हिंदी विभाग के डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि उनके संपर्क में जो भी आया वह उनका हो गया। उनसे जो एक बार मिल लेता था सदैव उनकी तारीफ करता था। उन्होंने बहुत से लोगों का मार्गदर्शन कर उनके जीवन को सफल बनाया।सीएमपी कालेज प्रयागराज के डॉ. अंकित श्रीवास्तव ने कहा कि इतिहास के क्षेत्र में प्रोफेसर दुबे जैसा व्यक्तित्व मिलना बहुत ही कठिन है। वे जितने बड़े विद्वान थे उतने ही सहज और सरल व्यक्तित्व वाले थे। किसी को अपना लेने की उनमें अद्भुत कला थी। उनके निर्देशन से सैकड़ो लोग विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर तथा लोक सेवा आयोग के माध्यम से विभिन्न पदों पर चयनित हुए।
मड़ियाहूं में आयोजित शोक सभा में प्रोफेसर दुबे को श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए मड़ियाहूं पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सुरेश कुमार पाठक ने कहा कि डॉ.अनिल कुमार दुबे से मेरा संपर्क विद्यार्थी जीवन से रहा। विद्यार्थी जीवन में ही उनकी ऐसी छाप थी जो मेरे हृदय में अंकित हो गई। डॉ.शिवाकांत तिवारी ने कहा कि प्रोफेसर दुबे अजातशत्रु थे। वह लोगों के गुणों को आत्मसात करते थे। उन्होंने कभी किसी की बुराई नहीं देखी और बहुतों के जीवन को संवारने का काम किया।

डॉ राम सिंह ने कहा कि प्रोफेसर दुबे व्यक्ति नहीं संस्था थे। उन्होंने एक संस्था की तरह लोगों के जीवन को बदला। सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि मैं बहुत से लोगों को दिखा लेकिन कोई व्यक्ति ऐसा नहीं मिला जो उनके व्यक्तित्व की क्षमता कर सके। वह ऐसे वाले व्यक्तित्व वाले थे जिनमें सभी अच्छाइयां विद्यमान थी। ऐसा व्यक्तित्व जल्दी देखने को नहीं मिलता। डॉ मनोज यादव ने अपने श्रद्धा सुमन व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे विराट व्यक्तित्व का जाना समाज की अपूरणीय छति है।

Previous Post

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवम् मुशायरा 3 मार्च को

Next Post

अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से एक की मौत दो घायल

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से एक की मौत दो घायल

अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से एक की मौत दो घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

नीलदीप एकेडमी में एडमिशन शुरू (2026-27)

April 10, 2026
संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

April 6, 2026
अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

April 6, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

नीलदीप एकेडमी में एडमिशन शुरू (2026-27)

April 10, 2026
संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

April 6, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

नीलदीप एकेडमी में एडमिशन शुरू (2026-27)

April 10, 2026
संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.