अजीत यादव ने जनसंपर्क कर गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां
संकल्प सवेरा, जौनपुर। 73 लोकसभा जौनपुर में आज जनसंपर्क के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अजीत यादव ने लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2004 से देश का विकास पटरी से उतर गया था।
लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में वो दिन दूर नहीं जब भारत दुनिया की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनने का सपना पूरा करेगा। भाजपा सरकार को देश का अमृत काल मनाने का सौभाग्य मिला। लक्ष्य निर्धारित किया गया और हर गरीब को अपना घर, शौचालय, बिजली देने का संकल्प पूरा किया गया















