जौनपुर में सड़क दुर्घटना में 2 की मौत
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के कस्बा जफराबाद के बाई पास मार्ग दरीबा गांव के पास पल्सर सवार तीन युवकों का एक्सीडेंट हो गया जिसमें दो की मौत हो चुकी है व एक की हालत गंभीर बनी है
बताया जाता है कि उक्त थाना क्षेत्र के ताड़ ताला मोहल्ला निवासी रामदास सोनकर के पुत्र कल्लू सोनकर 18 साल, देवांश 19 साल, जबकि एक रिश्तेदार रामबाबू 20 साल, अपाची मोटरसाइकिल गाड़ी संख्या यू पी 62 बी जेड 9929 से तीनों लोग तेज रफ्तार से जौनपुर की तरफ जा रहे थे की दरीबा गांव के पास पहुंचे ही थे की गाड़ी की गति अधिक होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर ही गिर गई जिसमें तीनों लोग गंभीर से घायल हो गए घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष जाफराबाद सुरेंद्रनाथ सिंह मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों घायल को जिला अस्पताल भिजवाया जहां दो को मृत
घोषित कर दिया
व एक की हालत चिंताजनक है ज्ञात हो की 30 जनवरी को रामदास सोनकर के घर पर शादी थी आज शादी की विदाई के लिए रिश्तेदार आ रहे थे इसी की खरीदारी करने तीनों युवक जौनपुर जा रहे थे वही गति ज्यादा तेज होने के नाते गाड़ी अनियंत्रित हो गई और तीनों गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गए, घटना जानकारी मिलते ही परिजनो के में कोहराम मच गया ।













