• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

बालिकाओं के प्रति भेदभाव खत्म करने को उठी आवाज़

Voice raised to end discrimination against girls

Sankalp Savera by Sankalp Savera
January 25, 2024
in Jaunpur
0
बालिकाओं के प्रति भेदभाव खत्म करने को उठी आवाज़
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

बालिकाओं के प्रति भेदभाव खत्म करने को उठी आवाज़

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजन
जौनपुर, संकल्प सवेरा।राष्ट्रीय बालिका दिवस पर टीबी हास्पिटल परिसर से एक रैली निकाली गई जिसमें कुंवर हरिवंश सिंह नर्सिंग कालेज की छात्राओं- शिक्षकों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने भाग लिया। वहीं लैंगिक असमानता एवं अल्ट्रा सोनोग्राफी के फायदे एवं नुकसान विषय पर सरस्वती बाल विद्या मंदिर की छात्राओं के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई गई। साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय गोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने बालिकाओं के साथ होने वाले भेदभाव को खत्म करने पर जोर दिया। सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने कहा कि आंकड़ों के हिसाब से जनपद जौनपुर में प्रति 1000 बालकों पर 1011 बालिकाएं हैं। उन्होंने कहा कि भेदभाव के कारण ही बेटियों से दहेज की मांग की जाती है जबकि इस समय बेटियां स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, विज्ञान, रक्षा, उद्योग आदि सभी क्षेत्रों में तरक्की कर रही हैं। इसलिए पीसीपीएनडीटी एक्ट के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाई जानी चाहिए। अल्ट्रा सोनोग्राफी के माध्यम से भ्रूण के लिंग की जांच करने वाले अल्ट्रा सोनोग्राफी सेंटरों तथा जांच कराकर बालिकाओं का भ्रूण नष्ट कराने की साज़िश में शामिल लोगों को पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत सजा दिलाई जानी चाहिए। शिक्षित लड़के यदि दहेज की मांग को ठुकराने लगेंगे, शिक्षित लड़कियां बिना दहेज की शादी को प्रोत्साहित करने लगेंगी, सम्पत्तियों में भी बेटियों को बराबरी का हक दिया जाने लगेगा तो कन्या भ्रूण हत्या जैसे सामाजिक अपराध स्वयं ही कम होने लगेंगे।
पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ राजीव कुमार ने कहा कि बालिकाओं को उनके स्वास्थ्य तथा बढ़ती उम्र के साथ होने वाले शारीरिक मानसिक परिवर्तनों के प्रति जागरूक होना चाहिए।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हम सभी को बाल लिंगानुपात के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। बालिकाओं के साथ जन्म से पहले ही भेदभाव होने लगता है जिसका प्रभाव बाल्यावस्था, किशोरावस्था एवं युवावस्था में उनके स्वभाव पर पड़ता है। डीआईओ डॉ नरेन्द्र सिंह ने बालिकाओं की शिक्षा और उन्हें आगे बढ़ने देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे हैं। वह घर-परिवार के साथ ही देश का नाम रोशन कर रहीं हैं। कार्यक्रम में, एसीएमओ डॉ प्रभात कुमार सिंह, डीएमओ भानु प्रताप सिंह, डीपीएम सत्यव्रत त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Previous Post

11 करोड़ का मुकुट, 101 किलो सोना; मोरारी बापू ने भी खोल दिया खजाना

Next Post

ढहने लगा है इंडिया गठबन्धन का किला : शशि मोहन सिंह

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
ढहने लगा है इंडिया गठबन्धन का किला : शशि मोहन सिंह

ढहने लगा है इंडिया गठबन्धन का किला : शशि मोहन सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

श्रीराम कथा प्रचार-प्रसार के लिए जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ी को किया रवाना

श्रीराम कथा प्रचार-प्रसार के लिए जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ी को किया रवाना

October 11, 2026
 प्रो. एस.के. सिंह लगातार तीसरी बार चंद्रशेखर विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य मनोनीत

 प्रो. एस.के. सिंह लगातार तीसरी बार चंद्रशेखर विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य मनोनीत

October 11, 2026
भगवान चित्रगुप्त की आराधना प्रत्येक कायस्थ के जीवन का बने अभिन्न अंग : राकेश श्रीवास्तव

भगवान चित्रगुप्त की आराधना प्रत्येक कायस्थ के जीवन का बने अभिन्न अंग : राकेश श्रीवास्तव

October 11, 2026
अन्न दान महादान अजय अंबष्ट अपर जिलाधिकारी

अन्न दान महादान अजय अंबष्ट अपर जिलाधिकारी

October 10, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

1
श्रीराम कथा प्रचार-प्रसार के लिए जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ी को किया रवाना

श्रीराम कथा प्रचार-प्रसार के लिए जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ी को किया रवाना

October 11, 2026
 प्रो. एस.के. सिंह लगातार तीसरी बार चंद्रशेखर विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य मनोनीत

 प्रो. एस.के. सिंह लगातार तीसरी बार चंद्रशेखर विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य मनोनीत

October 11, 2026
भगवान चित्रगुप्त की आराधना प्रत्येक कायस्थ के जीवन का बने अभिन्न अंग : राकेश श्रीवास्तव

भगवान चित्रगुप्त की आराधना प्रत्येक कायस्थ के जीवन का बने अभिन्न अंग : राकेश श्रीवास्तव

October 11, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

श्रीराम कथा प्रचार-प्रसार के लिए जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ी को किया रवाना

श्रीराम कथा प्रचार-प्रसार के लिए जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ी को किया रवाना

October 11, 2026
 प्रो. एस.के. सिंह लगातार तीसरी बार चंद्रशेखर विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य मनोनीत

 प्रो. एस.के. सिंह लगातार तीसरी बार चंद्रशेखर विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य मनोनीत

October 11, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.