• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

बिहार में क्या होगा? अचानक राजभवन पहुंच गए सीएम नीतीश कुमार

What will happen in Bihar? CM Nitish Kumar suddenly reached Raj Bhavan

Sankalp Savera by Sankalp Savera
January 23, 2024
in Desh-Videsh
0
बिहार में क्या होगा? अचानक राजभवन पहुंच गए सीएम नीतीश कुमार
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

बिहार में क्या होगा? अचानक राजभवन पहुंच गए सीएम नीतीश कुमार

संकल्प सवेरा: बिहार में क्या होने वाला है? पिछले कई दिनों से चर्चाएं चल रही थीं. आज सर्द सुबह पटना में सियासी हलचल बढ़ गई. सरकारी कार्यक्रम के बाद सीएम नीतीश कुमार सीधे राजभवन गवर्नर के पास पहुंच गए.

बिहार में आज एक बार फिर सियासी कंपकंपी बढ़ गई. सीएम नीतीश कुमार अचानक राज्यपाल से मिलने पहुंच गए. उनके साथ वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी भी राजभवन गए थे. इस मुलाकात की टाइमिंग महत्वपूर्ण है. कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं कि नीतीश कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. पहले भी वह ऐसा कर चुके हैं. आज जब वह राजभवन पहुंचे तो सवाल उठने लगे कि क्या वह एक बार फिर पाला बदल सकते हैं? खास बात यह है कि नेताजी की जयंती पर आयोजित सरकारी कार्यक्रम में सीएम और गवर्नर ने एकसाथ माल्यार्पण किया था और वहां से सीधे राजभवन चले गए.

यह घटनाक्रम ऐसे समय में देखा जा रहा है जब 2024 का लोकसभा चुनाव करीब है. विपक्षी गठबंधन में सीटों को लेकर समझौता नहीं हुआ है और नीतीश के नाराज होने की खबरें काफी समय से आ रही हैं.
कुछ दिन बाद राहुल गांधी अपनी यात्रा लेकर बिहार आने वाले हैं, उसमें नीतीश कुमार के शामिल होने को लेकर कई खबरें आ रही हैं. हालांकि जेडीयू ने कहा है कि औपचारिक तौर पर न्योता नहीं दिया गया है. बीजेपी अलग प्रेशर बना रही है. आज अचानक बिहार के राज्यपाल से मिलने सीएम नीतीश का जाना कई तरह की आशंकाएं पैदा कर रहा है
दोपहर सवा 12 बजे जेडीयू ने नीतीश कुमार की कुछ तस्वीरें ट्वीट कीं जो कुछ देर पहले की थीं. इसमें सरकारी कार्यक्रम में राज्यपाल, सीएम नीतीश और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव साथ मंच पर दिखाई दे रहे हैं.

दरअसल, बिहार की सियासत का पारा इन दिनों चढ़ता दिख रहा है. जेडीयू की कमान अपने हाथों में लेने के बाद नीतीश कुमार ने कई बड़े फैसले लिए हैं. पूरी टीम बदल दी है. कई पुराने चेहरे और ललन सिंह के करीबियों को हटा दिया गया है
कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में गृह मंत्री अमित शाह ने संकेत दिए थे कि पुरानी साथी आना चाहेंगे तो विचार किया जाएगा. हालांकि आज राजभवन आने से पहले सरकारी कार्यक्रम में नीतीश कुमार के चेहरे पर किसी तरह की चिंता के भाव नहीं थे. वे मुस्कुराकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे. अचानक पौने 12 बजे वह राजभवन में दाखिल हुए तो हलचल पैदा हो गई. वह करीब 40 मिनट तक गवर्नर से बातचीत करते रहे. हालांकि यह पता नहीं चला है कि बिहार विधानसभा सत्र से पहले नीतीश राजभवन क्यों गए थे?

Previous Post

झगड़ा करने से रोका तो बदमाशों ने मारी गोली 7 घायल

Next Post

उत्साह, लगन एवं भक्ति भाव से की जा रही सेवाओं से जनसाधारण प्रभावित

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
उत्साह, लगन एवं भक्ति भाव से की जा रही सेवाओं से जनसाधारण प्रभावित

उत्साह, लगन एवं भक्ति भाव से की जा रही सेवाओं से जनसाधारण प्रभावित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

July 10, 2026
तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

July 10, 2026
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नगर पालिका ने शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नगर पालिका ने शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान

July 10, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

झूठे दुष्कर्म मुकदमे से बरी पत्रकार ने ठोका मानहानि का दावा

July 10, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

July 10, 2026
तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

July 10, 2026
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नगर पालिका ने शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नगर पालिका ने शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान

July 10, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

July 10, 2026
तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

July 10, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.