• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

किसान की मौत मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम

Chaos over demand for arrest in farmer's death case

Sankalp Savera by Sankalp Savera
January 18, 2024
in Jaunpur
0
किसान की मौत मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

किसान की मौत मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम

जौनपुर,संकल्प सवेरा। मीरगंज क्षेत्र के अदारी गांव में किसान की मौत के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को शव बंधवा बाजार में सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी प्रधान समेत चार परिजनों पर मारपीट व गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए माने तब जाकर आवागमन बहाल हुआ।

यह है पूरा मामला
अदारी गांव में मंगलवार को किसान विसुन पाल (58) का पड़ोसी प्रधान चंद्रशेन गिरि से पाइप बिछाने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि झगड़े के दौरान प्रधान व उनके परिजनों ने किसान को धक्का मार दिया, जिससे वह गिरकर घायल हो गए। घायल की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार की शाम भी शव सड़क पर रखकर डेढ़ घंटे तक बंधवा बाजार जाम कर दिया था। अधिकारियों के समझाने व कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीण माने तब जाकर आवागमन बहाल हुआ था।

पुलिस ने विसुन पाल की पत्नी की तहरीर पर प्रधान चंद्रशेन गिरि, उनके भाई चंद्रभान गिरि, चंद्रशेखर गिरि, पिता रामआसरे गिरि पर मारपीट व गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव पोस्टमार्टम से आने के बाद व मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह 11.30 बजे फिर शव को सड़क पर रखकर बंधवा बाजार में जाम लगा दिया।

सूचना मिलने पर मुंगराबादशहपुर, पंवारा, मीरगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वास दिया। जिसके बाद आधे घंटे बाद जाम खुल सका। फिर ग्रामीण शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हुए

क्या कहती है पुलिस
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक मीरगंज देवानंद रजक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन व ग्रामीणों ने पुन: बंधवा बाजार में चक्काजाम कर दिया। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद आवागमन बहाल कराया गया

Previous Post

धनंजय सिंह करेंगे प्रत्यक्ष हॉस्पिटल का उद्घाटन

Next Post

मायके में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
मायके में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

मायके में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

आशीष पाठक अमृत के भजनों पर झूमी मातृशक्तियाँ

आशीष पाठक अमृत के भजनों पर झूमी मातृशक्तियाँ

October 14, 2026
संकल्प सवेरा ने एक साल में 3 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। 🎉

दो सिपाही समेत 6 लोगों पर वाद दर्ज उपजिलाधिकारी मछली शहर को कोर्ट ने दिया प्रारंभिक जांच करने का दिया आदेश

October 13, 2026
मिशन शक्ति के तहत छात्रा बनी एक दिन की सीओ, सुनी फरियादियों की समस्याएं

मिशन शक्ति के तहत छात्रा बनी एक दिन की सीओ, सुनी फरियादियों की समस्याएं

October 13, 2026
डायनामिक प्रोग्रामिंग से समस्याएं बनती हैं आसान : डॉ. कल्पना जौहरी

डायनामिक प्रोग्रामिंग से समस्याएं बनती हैं आसान : डॉ. कल्पना जौहरी

October 13, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

1
आशीष पाठक अमृत के भजनों पर झूमी मातृशक्तियाँ

आशीष पाठक अमृत के भजनों पर झूमी मातृशक्तियाँ

October 14, 2026
संकल्प सवेरा ने एक साल में 3 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। 🎉

दो सिपाही समेत 6 लोगों पर वाद दर्ज उपजिलाधिकारी मछली शहर को कोर्ट ने दिया प्रारंभिक जांच करने का दिया आदेश

October 13, 2026
मिशन शक्ति के तहत छात्रा बनी एक दिन की सीओ, सुनी फरियादियों की समस्याएं

मिशन शक्ति के तहत छात्रा बनी एक दिन की सीओ, सुनी फरियादियों की समस्याएं

October 13, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

आशीष पाठक अमृत के भजनों पर झूमी मातृशक्तियाँ

आशीष पाठक अमृत के भजनों पर झूमी मातृशक्तियाँ

October 14, 2026
संकल्प सवेरा ने एक साल में 3 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। 🎉

दो सिपाही समेत 6 लोगों पर वाद दर्ज उपजिलाधिकारी मछली शहर को कोर्ट ने दिया प्रारंभिक जांच करने का दिया आदेश

October 13, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.