वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सिंह ने की आर्थिक मदद

जौनपुर,संकल्प सवेरा। वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सिंह रघुवंशी ने मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता के रूप में 21 हजार रूपए की मदद की है। विदित हो कि बीते 28 नवंबर को खेतासराय नगर पंचायत वार्ड नंबर 5 में हुई दो सगे भाइयों की हुई निर्मम हत्या हुई थी। शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुँचा भाजपा नेता ने परिजन को सांत्वना दी और कहा कि सरकार आपके साथ है।













