• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

134.43 करोड़ का बजट जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में पास

Budget of Rs 134.43 crore passed in District Panchayat Board meeting

Sankalp Savera by Sankalp Savera
January 12, 2024
in Jaunpur
0
जिला पंचायत कराएगा व्यवसायिक काम्पलेक्स का निर्माण,हुई चर्चा:श्रीकला धनंजय सिंह
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

134.43 करोड़ का बजट जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में पास

जिला पंचायत के कार्यों की गुणवत्ता बहुत ही अच्छी है:बृजेश सिंह प्रिंशु

जिला पंचायत की बैठक सम्पन्न

संकल्प सवेरा, जौनपुर। अध्यक्ष आवास / कैम्प कार्यालय अनुपम कालोनी, जौनपुर में जिला पंचायत सदन की बैठक श्रीमती श्रीकला धनन्जय सिंह, अध्यक्ष की अध्यक्षता में आहूत की गयी है। जिसमे सर्व प्रथम मो० हारून, अधिशासी अभियन्ता (सिविल) / अपर मुख्य अधिकारी द्वारा अध्यक्ष श्रीकला धनंजय सिंह, बृजेश कुमार सिंह ‘प्रिन्शु’, विधान परिषद सदस्य, प्रमुखगण, जिला पंचायत सदस्यगण, मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर एवं परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास विकास अभिकरण जौनपुर का स्वागत करने के पश्चात अध्यक्ष महोदया के अनुमति से अपर मुख्य अधिकारी, जिला पचांयत द्वारा बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी।

सदन में एजेण्डावार जिला पंचायत के गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि किया गया। जिला पंचायत का पुनरीक्षित बजट वित्तीय वर्ष 2023-24 के अनुमोदन पर विचार, जिला पंचायत का मूल वजट वित्तीय वर्ष 2024-25 के अनुमोदन कर वित्तीय वर्ष 2023-24 का  पुनरिक्षित वजट = 161.85 करोड़ रहा तथा

वित्तीय वर्ष 2024-25 का मूल बजट 134.43 करोड़

सदन द्वारा पास किया गया आगे जिला पंचायत, जौनपुर के गाटा सं0 176,177 रकबा 2 एकड़ 24 डिसमिल को राजकीय बालिका इण्टर कालेज मडियाहू,

जौनपुर भवन निर्माण हेतु हस्तांतरित एवं उसका मुवाबजा जिला पंचायत, जौनपुर को दिये जाने पर विचार एवं जिला पंचायत, जौनपुर के पुराने / जीर्ण शीर्ण सभागार एवं उससे जुड़ी जमीनों पर नवीन व्यवसायिक काम्पलेक्स व मीटिंगं हाल के निर्माण पर पुनः विचार किये जाने का प्रस्ताव सदन द्वारा सर्व सम्मति से अनुमोदन किया गया। अन्य प्रस्ताव अध्यक्ष महोदया की अनुमति से सदस्यगण,

जिला पंचायत द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावो पर चर्चा किया गया, मा० अध्यक्ष महोदया द्वारा मा० सदस्य के क्षेत्र की समस्या को लिखित रूप से अवगत कराये जाने की मांग की गयी, जिस पर उचित कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वासन दिया गया।

जिला पंचायत सदस्य बाघ सिंह चौहान एवं राममनोथ द्वारा अवगत कराया गया कि जिला पंचायत द्वारा सड़को के निर्माण कार्यों पर ठेकेदार द्वारा साईन बोर्ड की गुणवत्ता खराब है, जिसमें सुधार लाये जाने हेतु अपेक्षा की गयी।

तत्पश्ताच सत्येन्द्र सिंह प्रमुख क्षेत्र पंचायत, मु०बादशाहपुर द्वारा जिला योजना समिति में जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के क्षेत्र से प्रस्ताव को जिला योजना सनिति में अनुमोदन किये जाने हेतु परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास विकास अभिकरण जौनपुर से अनुरोध किया गया।

तथा कतिपय विभाग के अधिकारीगण सदन में उपस्थित पंजिका पर हस्ताक्षर कर के नदारद हो गये, जिसके क्रम में उन अधिकारीगण से स्पष्टीकरण की मांग की गयी। बृजेश कुमार सिंह “प्रिन्सू”, विधान परिषद सदस्य द्वारा अवगत कराया गया कि जिला पंचायत के कार्यों की गुणवत्ता बहुत ही अच्छी है।

मुख्यमंत्री जी के द्वारा पंचायतो को सशक्त व जागरूक किया जा रहा है तथा उनकी मंशा के अनुरूप जिला पंचायत में कार्य किया जा रहा है।

शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रो में भवन काम्पलेक्स दुकाने इत्यादि निर्माण किये जाने पर जिला पंचायत द्वार मानचित्र पास कराया जा रहा है।

कलेक्ट्रेट प्रेक्षा गृह का निर्माण मुख्य विकास अधिकारी एवं जिलाधिकारी जौनपुर के आग्रह पर जिला पंचायत द्वारा वेहतर तरिके से उच्च गुणवत्ता पूर्वक तैयार किया जा रहा है,

इसी तरिके से जिला पंचायत सभागार एवं कार्यालय भवन का भी निर्माण किया जायेगा साथ ही सदन को यह भी अवगत कराया गया कि जिला पंचायत सभागार के सामने जर्जर दुकानों को जिलाधिकारी से वार्ता कर टीम गठित करते हुए जल्द ही खाली कराया जायेगा।

बैठक में सदस्य बाघ सिंह चौहान, अमरेश रतन सिंह, महेन्द्र यादव, लक्ष्मीकान्त यादव, विकास यादव, श्रीमती श्रुतिकृति सिंह, डा० सुनीता बर्मा, श्रीमती कृष्णा सिंह आदि मा० सदस्य एवं सत्येन्द्र सिंह प्रमुख क्षेत्र पंचायत, मु०बादशाहपुर, श्रीमती रेखा यादव० प्रमुख क्षेत्र पंचायत, मडियॉहू, संजय सिंह मा० प्रमुख क्षेत्र पंचायत, सिकरारा, श्रीमती माण्डवी सिंह मा० प्रमुख क्षेत्र पंचायत, महराजगंज, श्रीमती उषा देवी मा० प्रमुख क्षेत्र पंचावत, मुफ्तीगंज, श्रीमती विमलेश यादव मा० प्रमुख क्षेत्र पंचायत, धर्मापुर तथा अन्य विकास खण्डो के ब्लाक प्रमुखगणो की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अन्त में मा० अध्यक्ष महोदया द्वारा नव वर्ष 2024 की शुभकामानाओं के साथ सदन में उपस्थित विधान परिषद सदस्य, समस्त मा० प्रमुखगण, मा० सदस्यगण एवं जनपदस्तरीय अधिकारियों को अंग वस्त्रम् व डायरी सप्रेम भेट सहित धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक के समाप्ति की घोषणा की गयी।

Previous Post

जौनपुर शादी का झांसा दे किशोरी के साथ दुष्कर्म

Next Post

स्वामी विवेकानंद जी ने विश्व भर में भारत का नाम रोशन किया:संजय

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
स्वामी विवेकानंद जी ने विश्व भर में भारत का नाम रोशन किया:संजय

स्वामी विवेकानंद जी ने विश्व भर में भारत का नाम रोशन किया:संजय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

मल्हनी का मल्लाह ।। पहचान ही गये होंगे आप?

मल्हनी का मल्लाह ।। पहचान ही गये होंगे आप?

March 19, 2026
अजीत सिंह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष और दीपक मिश्र महामंत्री बनाए गए

अजीत सिंह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष और दीपक मिश्र महामंत्री बनाए गए

March 19, 2026
तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

कोडीन सिरप के खेल में बड़ा झटका: मेडिकल एजेंसी संचालक की अग्रिम जमानत खारिज

March 19, 2026
संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
मल्हनी का मल्लाह ।। पहचान ही गये होंगे आप?

मल्हनी का मल्लाह ।। पहचान ही गये होंगे आप?

March 19, 2026
अजीत सिंह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष और दीपक मिश्र महामंत्री बनाए गए

अजीत सिंह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष और दीपक मिश्र महामंत्री बनाए गए

March 19, 2026
तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

कोडीन सिरप के खेल में बड़ा झटका: मेडिकल एजेंसी संचालक की अग्रिम जमानत खारिज

March 19, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

मल्हनी का मल्लाह ।। पहचान ही गये होंगे आप?

मल्हनी का मल्लाह ।। पहचान ही गये होंगे आप?

March 19, 2026
अजीत सिंह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष और दीपक मिश्र महामंत्री बनाए गए

अजीत सिंह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष और दीपक मिश्र महामंत्री बनाए गए

March 19, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.