जौनपुर पत्रकार संघ कंबल वितरण 05 को

जौनपुर,संकल्प सवेरा। जौनपुर पत्रकार संघ के बैनर तले कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया है। कंबल वितरण समारोह में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता और ज्ञान प्रकाश सिंह रहेंगे। संघ के अध्यक्ष शशि मोहन सिंह क्षेम ने कहा कि संगठन का उद्देश्य है कि गरीब असहाय लोगों को सर्दी के मौसम में दिक्कत न हो इसलिए हर साल की तरह इस साल भी संगठन कंबल वितरण करेगा।
कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगा। बताते चलें कि जौनपुर पत्रकार संघ हर वर्ष कंबल वितरण करता है।
कार्यक्रम में संघ के महामंत्री डॉक्टर मधुकर तिवारी, कोषाध्यक्ष रामदयाल द्विवेदी, लोलरक दुबे,प्रकाश शुक्ल, विराट मिश्रा, पत्रकार जेड हुसैन (बाबू) राजेश मौर्य, रिंकू सिंह, स्वतंत्र यादव, देवी सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।












