• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

अटल जी देश में आधुनिकता, वैज्ञानिकता, सुशासन व आत्मगौरव के बटवृक्ष का बीजारोपण किया:ऊर्जा मंत्री

Atal ji planted the seeds of modernity, scientificity, good governance and self-respect in the country: Energy Ministe

Sankalp Savera by Sankalp Savera
December 25, 2023
in Desh-Videsh, Uttar Pradesh
0
अटल जी देश में आधुनिकता, वैज्ञानिकता, सुशासन व आत्मगौरव के बटवृक्ष का बीजारोपण किया:ऊर्जा मंत्री
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

मंत्री श्री ए.के. शर्मा जनपद शाहजहांपुर में आयोजित जनपद रत्न अलंकरण समारोह मैं बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया

अटल जी के सपने को साकार करने के लिए मोदी जी का संकल्प भारत को वर्ष 2047 तक विश्व की दूसरी अर्थव्यवस्था के साथ विकसित राष्ट्र बनेगा

अटल जी विज्ञान को धरातल पर उतारकर राष्ट्र के विकास में सहगामी के साथ जीवन का अभिनंदन बनाया

अटल जी के प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्रामीण जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आया

अटल जी ने एक सशक्त, सामर्थ्य, समृद्धि व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की आधारशिला रखी

अटल जी देश में आधुनिकता, वैज्ञानिकता, सुशासन व आत्मगौरव के बटवृक्ष का बीजारोपण किया

वित्त मंत्री श्री सुरेश खन्ना ने ऊर्जा व नगर विकास विभाग में मंत्री श्री शर्मा जी द्वारा किये जा रहे नवाचार, कार्यों व नीतियों की प्रशंसा की

शाहजहांपुर के 27वें जनपद रत्न अलंकरण समारोह में जिले की लॉन टेनिस की राष्ट्रीय युवा खिलाड़ी महिका खन्ना को जनपद रत्न अलंकरण देकर सम्मानित किया गया

लखनऊ/शाहजहांपुर:संकल्प सवेरा। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी ने देश में आधुनिकता, वैज्ञानिकता, सुशासन, आत्मगौरव के बट वृक्ष का जो बीजारोपण किया, साथ ही एक सशक्त, समर्थ, आत्मनिर्भर, समृद्ध भारत के निर्माण की जो आधारशिला रखी और पूरी संवेदनशीलता, सुशासन, न्यायप्रियता के साथ किसी को अपना पराया, जाति, समुदाय, धर्म को देखे बगैर गरीबों, पीड़ितों, जरूरतमंदों के दुखों को दूर करने के लिए हमेशा उनके साथ खड़े रहने की जो भावना थी, उसे साकार करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत को वर्ष 2047 तक विश्व की दूसरी अर्थव्यवस्था के साथ विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी रविवार को जनपद शाहजहांपुर के बिजलीपूरा में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई प्रेक्षागृह में अटल जी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आयोजित जनपद रत्न अलंकरण समारोह में बतौर मुक्त अतिथि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें अपना पराया देखकर कार्य करती थी, लेकिन अटल जी ने भारतीय जनता पार्टी रूपी जिस बट वृक्ष को रोपकर बड़ा किया, उसका फल उसके वारिस नहीं भोग रहे, बल्कि दूर का नरेंद्र मोदी जी अटल जी की विचारधारा और उनके सुशासन को देश में आगे बढ़ा रहे। अटल जी ने ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान’ का नारा दिया। उन्होंने देश के विकास में विज्ञान के महत्व को धरातल पर उतारा, पूरी दुनिया का विरोध होने के बाद भी न्यूक्लियर टेस्ट किया और अपने देश व वैज्ञानिकों का आत्मविश्वास बढ़ाया। देश को मजबूत करने के लिए शेरशाह सूरी के ग्रैंड ट्रंक रोड बनाने के बाद किसी कार्य किया है तो वह अटल जी है एल, जिन्होंने स्वर्णिम चतुर्भुज की परिकल्पना करके देश को कन्याकुमारी से कश्मीर तक बंगाल से पंजाब तक एक सूत्र में जोड़ने का कार्य किया। नई दिल्ली में मेट्रो की शुरुआत भी अटल जी ने की।
मोदी जी हमेशा भारत रत्न अटल जी के आदर्शों पर चलकर देश को विकास के पथ पर आगे ले जा रहे हैं। जनवरी 2001 में गुजरात के कच्छ में आए विनाशकारी भूकंप से कच्छ को फिर से पटरी पर लाने में अटल जी और मोदी जी का बहुत बड़ा योगदान रहा। मोदी जी की कार्यशैली ऐसी है कि जब मैं शाहजहांपुर आ रहा था तो रास्ते में पीएमओ से निर्देश दिए गए की 30 दिसंबर को माननीय प्रधानमंत्री जी अयोध्या आ रहे अयोध्या की साफ सफाई और नगरीय व्यवस्था में कोई कमी न रहे।गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए भी राष्ट्रीय त्योहार को मुख्यालय में मनाने की बजाय किसी नगर में मनाते थे, जिससे कि नगरों की साफ सफाई और व्यवस्था को ठीक किया जा सके।

मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने कहा कि भारत रत्न अटल जी ने वर्ष 1947 के आजादी के आंदोलन में युवा कार्यकर्ता के रूप में आंदोलन ने भाग लिया। इसके पश्चात राष्ट्रीय स्वयं संघ के कार्यकर्ता बने, भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के संथापक भी रहें। वर्ष 1977 में जनता पार्टी की सरकार में देश के विदेश मंत्री रहे, देश के तीन बार प्रधानमंत्री भी बने।

मंत्री श्री शर्मा ने ऊर्जा विभाग में चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने की लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि 38 लाख लोगों ने अब तक इसका लाभ लिया और अपने दशकों पुराने बकाया को भरा। योजना के तहत 1600 करोड रुपए की छूट भी लोगों को मिली और 4000 करोड रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। इस योजना में विद्युत चोरी के मामलों में भी 65% की छूट देकर समाधान का विकल्प दिया गया। किसानों के निजी नलकूप के 01 अप्रैल, 2023 के बाद के
बिलों में पूरी छूट दी जा रही। उन्होंने नगरों की साफ सफाई में नागरिकों का सहयोग लेने,पार्कों चौराहों की साफ-साफ रखने का भी आह्वान किया। उन्होंने वित्त मंत्री श्री सुरेश खन्ना जी के देश व प्रदेश में उनके राजनीतिक प्रभाव और कार्यों की प्रशंसा की और एक शेर सुनाकर उनकी तारीफ की- ‘जिनसे मिलकर जिंदगी से इश्क हो जाए, वैसे लोग शायद आपने न देखे हो मगर ऐसे भी हैं’

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वित्त मंत्री श्री सुरेश खन्ना जी ने कहा कि नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग विकास कार्यों के लिए जाने जाते हैं, मंत्री श्री शर्मा जी दोनों विभागों के मंत्री के रूप में बेहतरीन कार्य कर रहे, इसमें चाहे नगरों की सुबह 05 बजे से साफ सफाई की व्यवस्था, सुंदरीकरण का कार्य हो या फिर दोनों विभागों में नवाचार हो। अभी ऊर्जा विभाग में उनके द्वारा चलाई गई एकमुश्त समाधान योजना से लाखों लोगों को फायदा हुआ, लोग विभाग के उत्पीड़न से बच गए। इस योजना से विभाग को 04 हज़ार करोड़ रूपया का राजस्व भी मिला। यह योजना प्रदेश हित,जनहित के साथ विभाग के लिए भी बरदान साबित हो रही। मंत्री जी के दोनों विभाग जनता से जुड़े हैं, दोनों विभागों में बेहतर कार्य हो रहा है। इसके लिए उन्होंने मंत्री श्री शर्मा जी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ लगातार 30 वर्षों तक कार्य करना कोई छोटी बात नहीं है, लेकिन हमारे सहयोगी मंत्री श्री शर्मा जी ने उनके साथ 30 वर्षों तक रहकर उनके कार्यों को बड़ी शालीनता, शिष्टता और सहजता से पूरा किया। खन्ना जी ने शाहजहांपुर की बिजली व्यवस्था में और सुधार कराने, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था में सुधार कराने, समय से लोगों को नया कनेक्शन मिले, समय से ट्रांसफार्मर बदलने की व्यवस्था हो, आदि की ओर शर्मा जी का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने नगर निगम कार्यालय के पास ही एक नया ऑडिटोरियम बनाने तथा हांकी फील्ड को खेल का हक बनाने के लिए एक स्टेडियम बनाने की भी बात की।

शाहजहांपुर में आयोजित 27वें जनपद रत्न अलंकरण समारोह में शहर के मोहल्ला तारीन टिकली की रहने वाली लॉन टेनिस की राष्ट्रीय युवा खिलाड़ी तथा उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला टेनिस खिलाड़ी होने का गौरव प्राप्त महिका खन्ना को जनपद रत्न अलंकरण देकर सम्मानित किया गया। वर्ष में एक बार होने वाले इस समारोह में जनपद के प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले युवा खिलाड़ियों को जिले का नाम रोशन करने के लिए सम्मानित किया जाता है, जिससे कि देश में उनकी पहचान बने।

कार्यक्रम में सांसद मिथिलेश कुमार, अजय सागर, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, महापौर अर्चना वर्मा, शिल्पी गुप्ता, सुधीर गुप्ता, विधायक चेतराम, एम.सी. मेहरोत्रा, वीर विक्रम सिंह, के सी वर्मा, हरि प्रकाश मिश्र, बलबीर सिंह सहित हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Previous Post

जब साइंस आगे बढ़ेगा तो राष्ट्र आगे बढ़ेगा:रमेश मिश्रा

Next Post

भारत संकल्प के साथ मोदी गारंटी की गाड़ी देश के हर कोने तक पहुंच रही: अन्नपूर्णा देवी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.