नईगंज वार्ड में निर्माण कार्यों का राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया शिलान्यास
संकल्प सवेरा, जौनपुर। राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला नईगंज वार्ड के प्रजापति बस्ती में 300 मीटर इंटरलाकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
इस दौरान राज्यमंत्री ने वहा पर उपस्थित लगो से उनकी समस्याओ को भी सुना और सम्बंधित अधिकारी को निर्देश भी दिया कि नईगंज वार्ड की समस्याओ का निस्तारण गुणवक्ता पूर्ण किया जाये।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, नईगंज वार्ड के सभासद, राजेन्द्र मौर्य, रत्नेश मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।















