• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

लोकसभा की तैयारी में शिद्दत से जुट जाए कार्यकर्ता: सीमा द्विवेदी

Workers should get busy preparing for Lok Sabha: Seema Dwivedi

Sankalp Savera by Sankalp Savera
December 16, 2023
in Jaunpur
0
लोकसभा की तैयारी में शिद्दत से जुट जाए कार्यकर्ता: सीमा द्विवेदी
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

लोकसभा की तैयारी में शिद्दत से जुट जाए कार्यकर्ता: सीमा द्विवेदी

मोदी जी के मार्गदर्शन में देश में उत्साह और विकासपरक सोच की लहर चल रही है: गिरीश चन्द्र यादव

भाजपा 2 लाख से अधिक लोगों को बनाएगी विकसित भारत एंबेसडर: पुष्पराज सिंह

भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुई जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला

जौनपुर : मिशन-2024 में एतिहासिक विजय प्राप्त करने के लिए भारतीय जनता पार्टी जौनपुर जिले में दो लाख से अधिक लोगों को नमो ऐप से जोड़कर विकसित भारत एंबेसडर बनाएगी इसी क्रम में पार्टी कार्यालय पर जिला स्तरीय कार्यशाला में नमो ऐप डाउनलोड करने व विकसित भारत एंबेसडर बनाकर डिजिटल वॉलंटियर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित
बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी उपस्थित रही और विशिष्ट अतिथि के रूप में गिरीश चन्द्र यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया।

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि मिशन 2024 का बिगुल बज चुका है कार्यकर्ता पूरी शिद्दत के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए। उन्होंने बताया कि जिले में 2 लाख विकसित भारत एंबेसडर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। गांव के बूथ पर 100 तथा नगरीय बूथों पर 200 विकसित भारत एंबेसडर बनाए जाएंगे। नमो ऐप डाउनलोड करने के बाद 100 डेज चैलेंज की शुरुआत होगी। इन 100 दिनों में पार्टी कार्यकर्ता विकसित भारत एंबेसडर, माइक्रो डोनेशन और सेल्फी विद लाभार्थी, सेल्फी विद फर्स्ट वोटर, सेल्फी विद किसान, डॉक्टर्स, व्यापारी, वकील आदि का अभियान चलाएगे। इस अभियान में सभी मोर्चा व प्रकोष्ठ सक्रिय योगदान देंगे। इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता को हर दिन 10 लोगों को नमो ऐप से जोड़ना होगा, जो विकसित भारत एंबेसडर के नाम से पहचाने जाएंगे। सबसे ज्यादा लोगों को जोड़ने वाले टॉपर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात करने, फोन पर संवाद करने और पत्राचार करने का अवसर मिलेगा।

विशिष्ट अतिथि खेल और युवा मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि हम सबकी की जिम्मेदारी है कि जिला में योजनाओं और उनके क्रियान्वयन को लेकर बने सकारात्मक माहौल की अधिक से अधिक चर्चा हो। हमें अपनी सामाजिक एवं राजनैतिक सक्रियता को नमो ऐप के माध्यम से सबके बीच पहुंचाना चाहिए। मोदी जी के मार्गदर्शन में देश में उत्साह और विकासपरक सोच की लहर चल रही है, हमें सोशल मीडिया के माध्यम से इसे और अधिक तेज और प्रभावी बनाना है। उन्होंने पार्टी के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों समेत पार्टी पदाधिकारियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा में अधिक से अधिक सहभागिता करने की अपील किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने प्रशिक्षण की प्रस्तावना रखते हुए कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।जिलाध्यक्ष ने बताया कि अभियान में सांसद से लेकर सभासद तक सभी जनप्रतिनिधियों को कैंप लगाकर विकसित भारत एंबेसडर बनाना है। भाजपा 2 लाख से अधिक लोगों को विकसित भारत एंबेसडर बनाएगी।
उन्होंने आगे बताया बताया की सभी विधानसभा में दीवार लेखन का कार्य प्रगति पर हैं जल्द हीं यह कार्य समाप्त हो जायेगा और नमो ऐप विकसित भारत एंबेसडरों को उनके कार्यों के लिए बड़ा मंच देगा। इसके तहत पार्टी के सांसद और विधायक अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय होकर युवाओं और लोगों को नमो एप से जाेड़ेंगे ताकि लोगों को केंद्र सरकार की योंजनाओं की सीधी जानकारी मिले।

प्रशिक्षण कार्यशाला में आईटी के जिला संयोजक रोहन सिंह ने नमो ऐप डाउनलोड करने व विकसित भारत एंबेसडर बनाने का विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। और सोशल मीडिया सिद्दार्थ राय ने 100 डेज चैलेंज अभियान के दौरान पार्टी फंड के लिए कार्यकर्ता माइक्रो डोनेशन का अभियान चलाएंगे। इसके तहत न्यूनतम पांच रुपए से लेकर 2000 रुपये तक राशि आम लोगों से जमा कराई जाएगी।

संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया। कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव जिला महामंत्री त्रय पीयूष गुप्ता अमित श्रीवास्तव सुनील तिवारी जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह जिला मंत्री राजू दादा राज पटेल अवधेश यादव संतोष मिश्रा रामसूरत मौर्य उमेश तिवारी बृजेश यादव मम्मन यादव सूबेदार सिंह श्यामबाबू यादव आलोक सिंह आशीष सिंह आमोद सिंह अम्बरीशधर द्विवेदी सुबास शुक्ला अजीत प्रजापति महेंद्र विजय शुक्ला नरेन्द्र उपाध्याय रागिनी सिंह अनिल गुप्ता दिव्यांशु सिंह अजय सरोज मेराज हैदर सुरेश धुरिया इन्द्र्सेन सिंह प्रदीप यादव घनश्याम यादव मण्डल अध्यक्ष गण विनोद शर्मा बलबीर गौड़ विनोद मौर्य लवकुश सिंह भोला सिंह वंश बहादुर पाल अमित श्रीवास्तव विकास शर्मा धर्मेन्द्र मिश्रा राजकेशर पाल मदन सोनी अजय मिश्रा उमेश सिंह नरेन्द्र विश्वकर्मा भूपेश सिंह शैलेश सिंह सुरेन्द्र विक्रम सिंह महेंद्र बिन्द संतोष गुप्ता दिलीप शर्मा चंद्रेश गुप्ता सिद्दार्थ सिंह निखिल सोनकर अवधेश सोनकर एवं मण्डल के महामंत्री द्वय एवं आई टी के संयोजक उपस्थित रहे।

Previous Post

सफलता के लिए कठोर परिश्रम के साथ अच्छी आदत का होना अनिवार्य है : फादर पी विक्टर

Next Post

प्रतिभा किसी की मोहताज नही होती : अखिलेश्वर शुक्ला

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
प्रतिभा किसी की मोहताज नही होती : अखिलेश्वर शुक्ला

प्रतिभा किसी की मोहताज नही होती : अखिलेश्वर शुक्ला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.