LIC के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी रामनन्दन सिंह का निधन

जौनपुर,संकल्प सवेरा। भारतीय जीवन बीमा निगम के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी रामनंदन सिंह का निधन आज सुबह उनके आवास पर हो गया। वह 88 साल के थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इसकी सूचना मिलते ही सभी शुभचिंतकों व रिश्तेदारों का घर पर आकर श्रद्वांजलि देने का तांता लगा रहा।
स्व0रामनंदन सिह लगभग 30 वर्षो तक भारतीय जीवन बीमा निगम मे प्रशासनिक अधिकारी के रूप मे सेवा दिये। स्व0 रामनंदन सिंह सोनानन्दन टीचर्स ट्रेनिंग इन्टीटृयूट,सफायर पेट्रोलियम,नीलदीप एकेडमी के अधिष्ठाता रहे।
काशी के मणिकर्णिकाघाट पर होगा अंतिम संस्कार
स्व0रामनंदन सिंह के पुत्र प्रदीप कुमार सिंह प्रबंधक नीलदीप एकेडमी,उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम एसोसिएशन लखनउ,अध्यक्ष पेट्रोलियम वितरक समिति जौनपुर,अध्यक्ष सीडा उद्यमी कल्याण समिति जौनपुर ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर अंतीम संस्कार के लिए जौनपुर पैत्रिक आवास से दोपहर 2 बजे वाराणसी के लिए निकलेगी जहा पर उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।












