जौनपुर पत्रकार संघ ने व्यक्त किया शोक

जौनपुर,संकल्प सवेरा। पेट्रोलियम एसोसिएशन संघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह सफायर के चाचा इंद्रदेव सिंह का 28 नवंबर की रात लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनकी उम्र लगभग 70 वर्ष की थी। निधन की सूचना मिलती ही शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
इसी क्रम में जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशि मोहन सिंह चयन की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें 2 मिनट का मन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर संगठन के महामंत्री डॉ मधुकर तिवारी, कोषाध्यक्ष रामदयाल द्विवेदी रत्नाकर सिंह देवी सिंह जेड हुसैन बाबू, राजेश मौर्य, रिंकू सिंह, स्वतंत्र यादव आदि लोगों ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।












