भाजपा नेता विनय चौधरी बनाए गए ब्रांड एंबेसडर
संकल्प सवेरा, नई दिल्ली/ भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन का ब्रांड एंबेसडर विनय चौधरी को नियुक्त किया गया है। उक्त की जिम्मेदारी मिलने से विनय चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान से आज पूरा देश जुड़ रहा है। हम सभी को मिलकर प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के सपने को साकार करना है। विनय चौधरी विभिन्न सामाजिक और जनहित के कार्यों से जुड़े रहते हैं।













