बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में पांच घायल
दो की हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर
शाहगंज ,संकल्प सवेरा/ जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अलग अलग स्थानों पर सड़क दुघर्टना में बाइकों की भिड़ंत में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के सिधाई गांव मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की सुबह दो बाइकों की भीषण टक्कर में सिधाई गांव निवासी 24 वर्षीय श्रीकांत यादव पुत्र रामजीत 25 वर्षीय अनिल यादव पुत्र लक्ष्मी नारायण यादव व खेतासराय के गोरारी गांव निवासी 18 वर्षीय समीर पुत्र शहजाद व 15 वर्षीय ऊमर पुत्र सज्जाक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
वहीं सरपतहा थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी 60 वर्षीय द्वारिका पुत्र स्वदेशी आजमगढ़ मार्ग स्थित नयी सब्जी मंडी के समीप तेज रफ्तार बाइक की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद श्रीकांत यादव व समीर की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।













