कलाम को सलाम अवार्ड से सम्मानित हुए शशि तिवारी
संकल्प सवेरा। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर ,नई दिल्ली में राजनीति की पाठशाला द्वारा पूर्व राष्ट्रपति व मिसाइल मैन ख्यातिप्राप्त डॉ ए पी जे अबुल कलाम की जयंती के अवसर पर ‘कलाम को सलाम ‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर देश के अलग अलग राज्यों से आये हुए 30 प्रतिभावान सामाज सेवक, पर्यावारःविद्, प्रशासनिक व अन्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु डॉ अबुल कलाम मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया.
उत्तर प्रदेश जौनपुर जिले के सुजानगंज क्षेत्र के रहने वाले व जे एन यू के पूर्व क्षात्र शशि तिवारी ने पर्यावरण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है . अपने क्षेत्र व दिल्ली नोएडा उत्तराखंड में हज़ारों पेड़ लगवाए हैं और समय समय पर पर्यावरण जागरुकता अभियान चलाते रहते हैं. तिवारी जी मुंबई आर ए कॉलोनी में कटते हुए पेडों के खिलाफ खड़े हुए आंदोलन में दिये गए अपने समर्थन व स्वीडेन की आंदोलनकर्ता ग्रेटा थुंबार्ग से अपने कनेक्शन की वजह से भी जाने जाते हैं .
संस्था ने शशि तिवारी के इस आन्दोलन को न केवल पहचाना बल्कि इसके लिए उनको बहुत सराहा भी व उनके द्वारा भविष्य में इस कार्य को और आगे बढ़ाने के लिए शुभ कामनाएं भी दीं.
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ प्रमोद , मुख्य अतिथि दिल्ली के पूर्व मेयर आदेश गुप्ता व विशिष्ट अतिथि मुंबई हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश वी जी पाटिल साहब व संचालन डॉ अजय पांडेय ने की .













